प्रधानमंत्री द्वारा विज्ञान भवन दिल्ली में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन दिए गए उनके उद्वोधन को सुना

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर: भारतीय जनता पार्टी जिला दक्षिणी समस्तीपुर के तत्वावधान में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा विज्ञान भवन में नारीशक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में दिए गए उद्बोधन को सरायरंजन विधानसभा अंतर्गत गंगापुर में युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल कुमार के आवास पर आयोजित कार्यक्रम को नारी शक्ति के साथ सामूहिक रूप से सुना उपस्थित महिला एवं भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने महिला सशक्तिकरण के इस ऐतिहासिक कदम का स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में महादलित प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक सागरिका चौधरी ने नारी वंदन विषय पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
इस कार्यक्रम में भाजपा समस्तीपुर दक्षिणी के जिला अध्यक्ष शशिधर झा ,जिला महामंत्री मनोज सिंह , जिला उपाध्यक्ष बीना साह , युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमरेश साहू भाजपा नेत्री पूजा सिंह , विधानसभा प्रभारी राजकुमार पंडित,मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं महिला शामिल रहे। लोगों ने इसे नारी सम्मान के साथ राष्ट्र निर्माण का आधार बताया।

*समस्तीपुर कॉलेज में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी आयोजित – Doorbeen News*

समस्तीपुर कॉलेज में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *