व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर : राज्य महिला आयोग ने “महिला आयोग आपके द्वार,जानिए अपने हक और अधिकार” अभियान की आज से शुरुआत की जा रही है। अब महिला आयोग ग्रामीण स्तर पर कैंप लगाकर महिलाओं को उनके संवैधानिक कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा। यह बात राज महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अप्सरा ने 11 अप्रैल को समस्तीपुर जिला अंतर्गत सरायरंजन प्रखंड के मेयारी सलेमपुर स्थित एक निजी विद्यालय के प्रांगण में आयोजित “महिला आयोग आपके द्वार,जानिए अपने हक अधिकार” अभियान के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य वंचित महिलाओं तक पहुंचना, हिंसा के खिलाफ उन्हें सशक्त बनाना और उनकी शिकायतों को मौके पर ही निपटारा करना है।
अपने संबोधन में जदयू विधायक सह राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अश्वमेध देवी ने कहा कि गांव एवं प्रखंड की अधिकांश महिलाएं अब भी महिला आयोग को नहीं जानती हैं। ऐसे में महिला आयोग का कर्तव्य बनता है कि उन्हें जागरूक करें।

इसलिए महिला आयोग अब घर-घर जाकर महिलाओं को सजग करेगा,ताकि ग्रामीण महिलाएं भी अपने हक और अधिकार को जाने। साथ ही उन पर होने वाले अत्याचार और शोषण पर भी रोक लग सके। वहीं पूर्व मंत्री सह फूलपरास की विधायक शीला मंडल ने कहा कि राज्य महिला आयोग महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, संपत्ति के अधिकार और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के खिलाफ कानूनी सुरक्षा के बारे में शिक्षित करेगा। अब घरेलू हिंसा, उत्पीड़न या अन्य समस्याओं से पीड़ित महिलाएं इन कैंपों में सीधे शिकायत दर्ज कर सकेंगी।

कार्यक्रम कार्यक्रम का संचालन डॉ. ध्रुव कुमार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रंधीर कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम में एक दर्जन अतिथियों को चादर, माला, पाग एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।समारोह को बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य साधना देवी, जिला अधिकारी रोशन कुशवाहा, विमेंस कॉलेज समस्तीपुर के प्राचार्य डॉ. आदित्य चरण झा, जिला परियोजना पदाधिकारी सुनीता, पूर्व मुखिया राजू रजक आदि ने संबोधित किया।

मौके पर जितेंद्र झा सुमन, सुशील गुप्ता, संजय कुमार सिंह संजू, दिलीप कुमार मिश्र,ज्योति रंजन,अभिषेक आनंद, दिव्यांशु शेखर, प्रो. अमरेंद्र कुमार, डॉ. रामकिशोर चौधरी, विभा चौधरी,राम कुमार झा, संजय कुमार राय, संतोष कुमार मिश्र,सुरेंद्र कुमार मिश्र, मिथिलेश कुमार सिंह सहित सैकड़ों आंगनबाड़ी सेविकाएं पंचायत प्रतिनिधि, बीमा सखी,दुग्ध उत्पादन समिति की संचालिकाएं एवं ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहे।


*दहियार में बस पड़ाव का भव्य शुभारंभ, क्षेत्रीय लोगों को मिली बड़ी राहत – Doorbeen News*
दहियार में बस पड़ाव का भव्य शुभारंभ, क्षेत्रीय लोगों को मिली बड़ी राहत





