व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत दहियार रन्ना पंचायत के दहियार में नवनिर्मित बस पड़ाव का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रोसड़ा के भाजपा विधायक बीरेंद्र कुमार, उत्तरी जिला अध्यक्ष नीलम सहनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विमल कुमार गोलू, सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष कुमार बबली ने संयुक्त रूप से फीता काटकर बस पड़ाव का उद्घाटन किया।
व्यवस्थापक गुंजन सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बीरेंद्र कुमार ने कहा कि दहियार बस पड़ाव के शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बस पड़ाव का निर्माण कराया गया है, जहां यात्रियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।


उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है और यह बस पड़ाव उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी, बल्कि आसपास के गांवों के लोगों को भी आवागमन में आसानी होगी।
इस मौके पर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार, भाजपा नेता घनश्याम राय, मुखिया रामचंद्र सिंह, समाजसेवी संतोष कुमार सिंह, सौरव कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी नवीन कुमार सिंह, डीके मोहन झा, मणिशंकर सिन्हा,


दिनेश कुमार ‘गोलू’, माधव झा, शंभु झा, श्रवण झा, नवीन कुमार, मनीष कुमार, नीतीश, चंदन, नूनू झा, अखिलेश गुप्ता, विमलेश चौधरी, राजेश कुमार समेत क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा बस पड़ाव के सुचारू संचालन को लेकर स्थानीय स्तर पर सहयोग की अपील की गई। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया।


*भाकपा माले ताजपुर प्रखंड कमिटी की बैठक संपन्न, लिया गया संगठनात्मक व आंदोलनात्मक निर्णय – Doorbeen News*
भाकपा माले ताजपुर प्रखंड कमिटी की बैठक संपन्न, लिया गया संगठनात्मक व आंदोलनात्मक निर्णय





