प्रवेशोत्सव को सफल बनाने पर जोर, एचएम की बैठक में बेहतर संचालन के दिए गए निर्देश

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय शिवाजीनगर के सभागार भवन में शनिवार को प्रखंड के 125 प्रारंभिक विद्यालयों के एचएम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीईओ रामजन्म सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व बीआरपी सह एचएम बालमुकुंद सिंह ने किया। बैठक में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के सफल संचालन, नामांकन बढ़ाने तथा विद्यालयी गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए बीईओ रामजन्म सिंह ने सभी एचएम को निर्देश दिया कि वे अपने अपने विद्यालयों का संचालन बेहतर एवं व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए विद्यालय स्तर पर विशेष पहल की आवश्यकता है। उन्होंने एचएम को निर्देशित किया कि वे अपने पोषक क्षेत्र में प्रवेशोत्सव अभियान को प्रभावी ढंग से चलाएं। इसके तहत प्रभात फेरी निकालने, अभिभावकों से सीधा संवाद स्थापित करने तथा गृहवार संपर्क अभियान चलाने पर विशेष बल दिया गया।

बीईओ ने कहा कि जब तक एक भी बच्चा विद्यालय से बाहर रहेगा, तब तक अभियान को सफल नहीं माना जाएगा। इसलिए सभी शिक्षक और एचएम पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। बैठक में विद्यालय संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। बीईओ ने साफ कहा कि विद्यालय में समय से शिक्षण कार्य प्रारंभ हो, बच्चों की उपस्थिति नियमित रहे और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने की बात कही और कहा कि शिक्षा के साथ साथ नैतिक मूल्यों का भी विकास आवश्यक है।

इस अवसर पर बीआरसी के लेखापाल दिनेश कुमार ठाकुर ने नए सीएफएमएस स्पर्श टू प्रणाली के माध्यम से विद्यालय के खाता संचालन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों को अब वित्तीय लेन-देन इसी प्रणाली के माध्यम से करना होगा। इसके लिए जिला स्तर से उपलब्ध कराए गए प्रपत्र को भरकर सोमवार तक बीआरसी में जमा करना अनिवार्य है। उन्होंने सभी एचएम को निर्देश दिया कि वे प्रपत्र को सही ढंग से भरकर समय सीमा के अंदर जमा करें, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न हो।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी एचएम नियमित रूप से अपने विद्यालय से संबंधित प्रतिवेदन बीआरसी में समय पर उपलब्ध कराएं।

इससे विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बनी रहेगी और योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा। मौके पर एचएम सतनारायण आर्य, प्रकाश कुमार, रामनाथ पंडित, देवानंद कामद, मोहम्मद अब्दुल्लाह, संतोष कुमार, नीलू कुमारी, शांति भूषण, उमेश प्रसाद राय, मोहम्मद जैनुद्दीन, सरिता कुमारी, संजीत पोद्दार, प्रमोद कुमार सिंह, संजीव कुमार, रामबाबू सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, अवधेश चौधरी, प्रमोद पासवान, अशोक कुमार, दिलीप ठाकुर, राजकुमार राय,

राजकुमार मुखिया, अरुण पासवान, प्रदीप कुमार, हीरानंद झा, राममिलन सहनी, मृत्युंजय कुमार मिश्रा, बिहारी दास, नंदन कुमारी, प्रियंका कुमारी, सरिता कुमारी, आरती कुमारी, इंदु कुमारी, कुमारी रूबी, विनीता कुमारी सहित सभी एचएम मौजूद थे। बैठक के अंत में बीईओ ने सभी एचएम से अपील की कि वे टीम भावना के साथ कार्य करें और अपने विद्यालय को एक आदर्श शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करें, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके और क्षेत्र में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो।

*सभी की सहभागिता एवं कुशल व्यवहार से ही महाविद्यालय का विकास चहुंओर संभव है : प्राचार्य – Doorbeen News*

सभी की सहभागिता एवं कुशल व्यवहार से ही महाविद्यालय का विकास चहुंओर संभव है : प्राचार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *