डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के उपलक्ष्य क्रम में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर: विमेंस कॉलेज, समस्तीपुर के प्रधानाचार्य डॉ.आदित्य चंद्र झा के निर्देश से राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आज  डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के उपलक्ष्य क्रम में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध का विषय “आज के युवाओं के लिए डॉ अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता” विषय पर रखा गया।

राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मधुलिका मिश्रा ने कहा कि इस निबन्ध प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में लेखन शैली में सुधार के साथ ही यह छात्रों के बौद्धिक, रचनात्मक और विश्लेषणात्मक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। खासकर डॉ अंबेडकर जैसे महान विचारकों पर आधारित प्रतियोगिताएं छात्रों को गहराई से सोचने के लिए प्रेरित करती हैं।

उन्होंने बताया कि अंबेडकर जैसे विषयों पर लिखने से सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की समझ बढ़ती है।

मौके पर राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ सुनीता कुमारी ने कहा कि निबंध प्रतियोगिता बच्चों में सोचने, समझने और समाज के प्रति जागरूक नागरिक बनने में मदद करती है।

इस अवसर पर डॉ सोनी सलोनी, डॉ सुरेश साह, प्रो फरहत जबीन, डॉ स्मिता झा,डॉ सुमन कुमारी , डॉ शालिनी,डॉ संगीता, डॉ बबली सहित अन्य शिक्षिका उपस्थित थीं इस अवसर पर भारी संख्या में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

दानापुर मंडल में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य हेतु एनआई के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव – Doorbeen News

दानापुर मंडल में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य हेतु एनआई के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *