शिवाजीनगर में 6 घंटे बिजली बाधित रहेगी, करें समय से काम

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर: शिवाजीनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आज शनिवार को 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। विभाग के जेई आकाश वर्मा ने बताया कि जाखड़ पावर सब स्टेशन पर 33 केवी लाइन में मरम्मत कार्य किया जाएगा, जिसके कारण निर्धारित समय में बिजली सेवा ठप रहेगी।

इस दौरान जाखर धरमपुर, शंकरपुर, रानीपरती, रहियार उत्तर, रहियार दक्षिण एवं दसौत पंचायत के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। जेई ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरी बिजली से जुड़े कार्य सुबह 11 बजे से पहले ही निपटा लें। साथ ही पेयजल की समुचित व्यवस्था भी पहले कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। बिजली विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए आम उपभोक्ताओं और किसानों से सहयोग की अपील की है।

बहेरी में चारदिवारी प्लास्टर करने के दौरान करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत, शव घर पहुंचते ही कोहराम – Doorbeen News

बहेरी में चारदिवारी प्लास्टर करने के दौरान करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत, शव घर पहुंचते ही कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *