बहेरी में चारदिवारी प्लास्टर करने के दौरान करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत, शव घर पहुंचते ही कोहराम

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

समस्तीपुर: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बंधार पंचायत के परशुराम गांव के एक राजमिस्त्री की बहेरी में एक चारदीवारी में पलस्तर करने के दौरान गुरुवार की शाम 11 हजार विद्युत तार मैं स्पर्श होने से करंट लग गयी । जिससे घटनास्थल पर ही मौत गयी। मृतक युवक की पहचान बंधार पंचायत के वार्ड 18 निवासी उपेंद्र दास के पुत्र अर्जुन दास उम्र 35 के रूप में हुई है। अर्जुन दास राजमिस्त्री था ।वह गुरुवार दरभंगा जिले के बहेरी नगर पंचायत स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पीछे एक निजी मकान में प्लास्टर का कार्य करने गया हुआ था।

इसी दौरान काम करते समय उसका फैनठी 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।घटना की जानकारी पर आसपास मौजूद लोगों ने आनन फानन में उसे बहेरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बहेरी थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा डीएमसीएच भेज दिया।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी बबीता देवी का रो रोकर बुरा हाल बना है। वह बार बार यही कह रही थी कि अब परिवार का भरण पोषण कैसे होगा और चार छोटे छोटे बच्चों का सहारा कौन बनेगा।
बताया जाता है कि अर्जुन दास अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ था। जिससे परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके चार बच्चे हैं। जिनमें दो पुत्र और दो पुत्री शामिल हैं।

सबसे बड़ा बेटा गोलू कुमार (10 वर्ष), अनुष्का कुमारी (8 वर्ष), अनु कुमारी (6 वर्ष) और सबसे छोटा मुन्ना कुमार (4 वर्ष) है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठने के बाद परिवार पूरी तरह टूट चुका है।
ग्रामीणों ने बताया कि अर्जुन दास मेहनती और मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति था। उसकी असामयिक मौत से गांव में शोक की लहर है।गौरतलब है कि मृतक के माता पिता का पहले ही निधन हो चुका है‌। जिससे अब उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता प्रदान करने की मांग की है‌। ताकि परिवार को इस कठिन समय में सहारा मिल सके।

प्रवेशोत्सव अभियान को सफल बनाने के लिए अनोखी प्रभात फेरी, ढोल-मंजीरे की धुन पर गूंजे नामांकन के नारे – Doorbeen News

प्रवेशोत्सव अभियान को सफल बनाने के लिए अनोखी प्रभात फेरी, ढोल-मंजीरे की धुन पर गूंजे नामांकन के नारे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *