व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तत्वावधान में राज्य के सभी भूमि सुधार उप समाहर्ताओं (DCLR) की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आज दिनांक 07 अप्रैल मंगलवार को पटना स्थित विभागीय मुख्यालय, पुराना सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा ने की।


इस बैठक में दाखिल-खारिज अपील वाद, बीएलडीआर वाद तथा मापी अपील वादों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की गई । विशेष रूप से 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक माहवार निष्पादित वादों की संख्या तथा संबंधित अधिकारियों के पदस्थापन के बाद से अब तक किए गए निष्पादन का आकलन किया गया ।
इसके अतिरिक्त राजस्व वसूली की स्थिति, लैंड बैंक के लिए चिन्हित भूमि का सत्यापन, अंचल एवं हल्का स्तर पर किए गए निरीक्षण तथा अन्य प्रशासनिक विषयों पर भी चर्चा की गई ।


इस दौरान प्रधान सचिव सीके अनिल, अपर सचिव डॉ महेंद्र पाल, अपर सचिव आजीव वत्सराज, उप निदेशक मोना झा, विशेष कार्य पदाधिकारी मणि भूषण किशोर, श्रीमती सुधा रानी, श्रीमती सोनी कुमारी, सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क अधिकारी सुश्री जूही कुमारी, आईटी मैनेजर आनंद शंकर समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


————————————————–
सोनपुर मंडल में मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव से उल्लेखनीय सफलता, 2972 धराएं – Doorbeen News
सोनपुर मंडल में मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव से उल्लेखनीय सफलता, 2972 धराएं





