सोनपुर मंडल में मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव से उल्लेखनीय सफलता, 2972 धराएं

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: सोनपुर मंडल में दिनांक 06 अप्रैल को वाणिज्य विभाग द्वारा व्यापक पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  धीरज कुमार के निर्देशन एवं मंडल वाणिज्य टीमों की समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप इस अभियान ने अत्यंत सकारात्मक उपलब्धियाँ दर्ज कीं।

इस विशेष जांच अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रे नों में टिकट जांच टीमों ने कुल 2972 मामलों में बिना टिकट एवं अनियमित टिकट से यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा। इनसे ₹21,20,325/- की राजस्व वसूली की गई, जो मंडल के राजस्व संरक्षण के प्रयासों को और मजबूत करती है।

सोनपुर मंडल में निरंतर सघन टिकट जांच अभियान जारी है। यह यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने की बढ़ती जागरूकता, मंडल की सतत मॉनिटिरिंग तथा टिकट जांच टीमों की प्रभावी कार्यशैली का परिणाम है।

सोनपुर मंडल द्वारा टिकट जांच अभियान केवल राजस्व संरक्षण ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित यात्रा एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि अवैध यात्रा पर प्रभावी रोक लग सके और अधिक से अधिक यात्री समुचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित हों।

सोनपुर मंडल भारतीय रेल के राजस्व एवं सेवा गुणवत्ता में सतत सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

–————————————————–

समस्तीपुर मंडल : अत्याधुनिक CCTV एवं फेस रिकॉग्निशन सिस्टम से सुरक्षा मजबूत – Doorbeen News

समस्तीपुर मंडल : अत्याधुनिक CCTV एवं फेस रिकॉग्निशन सिस्टम से सुरक्षा मजबूत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *