व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर: पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान सिग्नल एवं दूरसंचार (Signal & Telecom) क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। इन उपलब्धियों के माध्यम से मंडल ने न केवल अपनी तकनीकी क्षमता को सुदृढ़ किया है, बल्कि यात्री सुविधा, सुरक्षा एवं संचालन दक्षता में भी व्यापक सुधार किया है।
*मंडल द्वारा दूरसंचार (Telecom) के क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियाँ भी उल्लेखनीय है:*
मंडल द्वारा 5 प्रमुख स्थानों—समस्तीपुर, दरभंगा, रक्सौल, नरकटियागंज एवं सहरसा—में IP Exchange स्थापित कर पुराने ISDN सिस्टम को प्रतिस्थापित किया गया, जिससे संचार प्रणाली अधिक तेज और विश्वसनीय बनी है।


दो स्टेशनों (सकरी एवं मधुबनी) पर फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) युक्त उन्नत CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिससे सुरक्षा निगरानी को नई मजबूती मिली है। इसके अतिरिक्त 5 प्रमुख स्टेशनों पर NVR सिस्टम अपग्रेड कर CCTV फुटेज की उपलब्धता 30 दिनों तक बढ़ाई गई है।
पुराने कंट्रोल रूम को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए कंट्रोल रूम में स्थानांतरित किया गया है, जिसमें डाटालॉगर, सिमुलेशन सिस्टम और 10×3 मैट्रिक्स सेंट्रल वीडियो वॉल की सुविधा उपलब्ध है।
मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर एवं निर्मली सेक्शन में VOIP आधारित कंट्रोल कम्युनिकेशन सिस्टम लागू किया गया, जिससे स्पष्ट एवं निर्बाध संवाद सुनिश्चित हुआ।
विभाग द्वारा सिमरी बख्तियारपुर, समस्तीपुर एवं सहरसा स्टेशनों पर कोच इंडिकेशन बोर्ड (CIB) एवं ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड (TIB) लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को ट्रेन की सटीक जानकारी प्राप्त हो रही है।
107 स्टेशनों पर IP-MPLS प्रणाली लागू कर नेटवर्क को हाई-स्पीड, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाया गया है।


*मंडल द्वारा सिग्नलिंग (Signalling) के क्षेत्र में भी उपलब्धियाँ उल्लेखनीय है*।
मंडल द्वारा 30 स्थानों पर EPMs की सीलिंग कर जलभराव से होने वाली खराबियों को कम किया गया, जिससे मानसून के दौरान सिग्नल फेल्योर में कमी आई है।
VDNP, NJJ एवं बेतिया (BTH) स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (EI) प्रणाली लागू की गई है, जिससे संचालन अधिक सुरक्षित हुआ है।
9 लेवल क्रॉसिंग गेट्स का इंटरलॉकिंग किया गया, जिससे रेल एवं सड़क यातायात दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।
16 लेवल क्रॉसिंग पर मैनुअल बैरियर की जगह इलेक्ट्रिक ऑपरेटेड लिफ्टिंग बैरियर (EoLB) लगाए गए हैं, जिससे संचालन तेज एवं सुरक्षित हुआ है।
6 ब्लॉक सेक्शनों में UFSBI प्रणाली लागू कर संचार प्रणाली को उन्नत किया गया है।
IPS बैटरियों के 33 सेट बदले गए, जिससे सिग्नल फेल्योर की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है।
5 ब्लॉक सेक्शनों में BPAC एवं 3 स्टेशनों पर फायर अलार्म सिस्टम स्थापित किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त 17 लेवल क्रॉसिंग पर RTU (Remote Terminal Unit) स्थापित कर रियल टाइम मॉनिटरिंग की सुविधा शुरू की गई है।
समस्तीपुर मंडल की इन उपलब्धियों से स्पष्ट है कि मंडल लगातार आधुनिक तकनीकों को अपनाकर सुरक्षित, विश्वसनीय एवं यात्री अनुकूल रेल सेवा प्रदान करने की दिशा में अग्रसर है।


——————–—————————-
दानापुर से पुणे एवं समस्तीपुर से मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन – Doorbeen News
दानापुर से पुणे एवं समस्तीपुर से मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन





