जनगणना कार्य को लेकर शिवाजीनगर में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित, बीडीओ ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करे

 

समस्तीपुर: शिवाजीनगर प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में सोमवार को जनगणना कार्य की तैयारी को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने की। इस प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के शिक्षक, पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक, जीविका के बीपीएम सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी जनगणना कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराना है। इस दौरान बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने उपस्थित सभी कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसकी सफलता में प्रत्येक कर्मी की भूमिका अहम होती है। उन्होंने सभी को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि भविष्य में कई योजनाओं के क्रियान्वयन को प्रभावित कर सकती है। इसलिए सभी कर्मियों को प्रशिक्षण के दौरान बताए गए दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करना आवश्यक है। बीडीओ ने कहा कि घर-घर जाकर सही और अद्यतन जानकारी संकलित करना ही इस कार्य की सफलता की कुंजी है। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसमें जनगणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, परिवारों की पहचान, डेटा संकलन के तरीके, डिजिटल माध्यमों का उपयोग तथा गोपनीयता बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। प्रशिक्षकों द्वारा सभी प्रतिभागियों को व्यवहारिक जानकारी भी दी गई, ताकि वे क्षेत्र में जाकर कार्य करते समय किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पङे।

मौके पर बीईओ रामजन्म सिंह, बीएओ सतीश कुमार, बीसी हरि नाथ सिंह, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शिव दर्शन पासवान, जीविका बीपीएम नीतू कुमारी, प्रधानाध्यापक शांति भूषण, प्रकाश कुमार, सत्यनारायण आर्य, उमेश प्रसाद राय, मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, अवधेश चौधरी, शिक्षक पारस नाथ महाराज, प्रमोद कुमार सिंह, मनोज सहनी,

पंचायत सचिव महेंद्र पासवान, सौरभ सामंत, जितेंद्र कुमार, प्रमोद राय, रवि रंजन कुमार, संजय कुमार, कार्यपालक सहायक ऋषि कुमार, रोशनी कुमारी आदि थे। अंत में बीडीओ ने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी ढंग से लागू करें और जनगणना कार्य को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दें।

जनगणना का यह कार्य प्रथम चरण 17 अप्रैल से एक मई तक स्वगणना तथा 2 से 31 मई तक प्रगणक घर पर जाकर गणना करेंगे। इस कार्य में कुल 61 सुपरवाइजर तथा 365 प्रगणक सहित प्रखंड के सभी अधिकारी को लगाया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर प्रतिभागियों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

————————————–

साइबर फ्रॉड के मामले में समस्तीपुर से एक युवक को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई पुलिस – Doorbeen News

साइबर फ्रॉड के मामले में समस्तीपुर से एक युवक को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *