IMA समस्तीपुर के तत्वावधान में “संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर: वरिष्ठ चिकित्सक डॉ डी के मिश्रा एवं डॉ. जी. सी. कर्ण प्रेसिडेंट आईएमए समस्तीपुर के नेतृत्व में आज सुबह आईएमए भवन से आर पी मिश्रा रोड तक साइकिल मार्च का आयोजन किया गया। इसमें नागरिक समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। आईएमए के सदस्य एवं स्वास्थ्यकर्मी भी इसमें शामिल हुए।

आज का “संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम” “हमारे हीरो एवं जीवन रक्षकों को समर्पित है। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 में” संडे ऑन साइकिल अभियान का आयोजन किया गया था।

‘फिट इंडिया -खेलो इंडिया अभियान के आहान पर IMA समस्तीपुर के तत्वावधान में “संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

“स्वास्थ्य समुदाय द्वारा हमारे हीरो एवं जीवन रक्षकों का सम्मान” यह इसका 68वां “संडे ऑन साइकिल” अभियान है। मोटापा और उसके दुष्परिणामों से बचाव के लिए शारीरिक व्यायाम अत्यंत आवश्यक है। यह एक प्रकार की निवारक चिकित्सा है जो मधुमेह और हृदय रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए नियमित व्यायाम की वकालत करती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *