व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
देशभर में ट्रेनों और स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए 76 प्रमुख स्टेशनों पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्थायी ‘होल्डिंग एरिया’ बनाए जाएंगे। इस सूची में समस्तीपुर रेल मंडल के दरभंगा और मुजफ्फरपुर स्टेशन भी शामिल किए गए हैं, जिससे उत्तर बिहार के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। रेलवे का मानना है कि ट्रेनों के ओरिजनेशन स्टेशन होने के कारण इन दोनों स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ इतनी अधिक हो जाती है कि उसे संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
खासकर त्यौहारों के समय में इसीलिए इनका चयन किया गया है। हालांकि इन दोनों स्टेशनों पर निर्माण का कार्य प्रगति पर होने की वजह से होल्डिंग एरिया निर्माण में देरी हो सकती है।रेलवे ने भीड़ को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने से पहले नियंत्रित करने की योजना बनाई है। इसके तहत स्टेशन के बाहर ही बड़े होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे, जहां यात्रियों को बैठने, पानी, शौचालय, टिकट और सूचना जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी। यही नहीं यहां अतिरिक्त टिकट काउंटर, एटीवीएम, आरओ पानी, सीसीटीवी और सुरक्षा जांच जाएगा।

जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। होल्डिंग एरिया के निर्माण के बाद भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे एक्सेस कंट्रोल सिस्टम लागू कर रहा है। इसके तहत सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही प्लेटफॉर्म पर जाने दिया जाएगा। वेटिंग लिस्ट या बिना टिकट यात्रियों को बाहर बने होल्डिंग एरिया में इंतजार करना होगा। कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को उनके सीटों तक पहुंचाने के लिए एक ही गेट से एक्सेस दिया जाएगा और आरपीएफ व जीआरपी के जवानों की मुस्तैदी में वे अपने कोचों तक पहुंच जाएंगे। स्टेशनों पर भीड़ कम करने के लिए रेलवे नए डिजाइन के 6 मीटर (20 फीट) और 12 मीटर (40 फीट) चौड़े एफओबी तैयार करेगी। इनका इस्तेमाल सभी बड़े स्टेशनों पर किया

सभी रेलवे कर्मियों को क्यू आर कोड आधारित आइडी कार्ड एवं नई डिजाइन की यूनिफार्म दी जाएगी, ताकि आपात स्थिति में उनकी पहचान तुरंत हो सके। ऐसे
बड़े स्टेशन पर एक वरिष्ठ अधिकारी को स्टेशन डायरेक्टर बनाया जाएगा, जिन्हें तुरंत फैसले लेने की शक्ति, वित्तीय अधिकार, टिकट बिक्री नियंत्रित करने का अधिकार मिलेगा। अब स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए ही टिकट बेचे जाएंगे। इससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम होगी और यात्रा अधिक सुरक्षित व व्यवस्थित बनेगी।

स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों में एआइ-इनेबल्ड सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनकी मदद से भीड़ का रियल टाइम मॉनिटरिंग, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर वॉर रूम स्थापित किए जाएंगे, जहां सभी विभागों के अधिकारी मिलकर स्थिति पर नजर रखेंगे और तुरंत निर्णय लेंगे। आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम से बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। रेलवे अब नए जमाने के डिजिटल उपकरण जैसे वॉकी-टॉकी, आधुनिक अनाउंसमेंट सिस्टम के साथ कॉलिंग सिस्टम का इस्तेमाल करेगा, जिससे कर्मचारियों में तालमेल होगा।







