सुरक्षित शनिवार : आग लगी के कारण से होने वाले नुकसान एवं दुष्प्रभाव के बारे में दी जानकारी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नोडल शिक्षिका बीवी शकीला रहमान ने वार्षिक सारणी के अनुसार आग लगी विषय पर विस्तृत चर्चा की।

शिक्षक संजीव कुमार झा ने आगलगी के कारण प्रतिवर्ष होने वाले जान माल की क्षति के बारे में बताया, जबकि प्रधानाध्यापक ने आग लगी के कारण से होने वाले नुकसान एवं दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए कहा कि आग लगी हो जाने पर क्या करें एवं क्या न करें की जानकारी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर शरीर में आग लग जाए तो अंतरराष्ट्रीय मूल मंत्र रुको,लेटो और लुढ़को को जरूर अपनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि अलग-अलग प्रकार की आग को बुझाने के लिए अलग-अलग उपाय करना चाहिए।

बिजली से लगी आग को मेन स्विच काटकर, तेल में लगी आग को बालू डालकर ,लकड़ी आदि में लगी आग को पानी डालकर एवं अग्निशमन यंत्र से बुझाना चाहिए।

मौके पर बाल प्रेरक,बाल संसद, मीना मंच,यूथ क्लब एवं इको क्लब के सभी सदस्यों सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका ने सहयोग किया।

दूसरे सत्र में बी आर सी से खुशबू राय द्वारा लाए गए म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का उद्घाटन प्र अ मुकेश कुमार के द्वारा किया गया और शिक्षिका बिमला कुमारी के द्वारा भोला बाबा के पांच गीत का गायन और संगत कलाकार शिक्षकों द्वारा वादन कर वाद्य यंत्रों का नमन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *