व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर के पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने आज शनिवार को समस्तीपुर प्रखंड के हकीमाबाद पंचायत में बूढ़ी गंडक नदी के राज घाट पर निर्माणाधीन पुल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ख्याल रखने , निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय पर निर्माण कार्य को पूर्ण किया जाना चाहिए।
कहा कि उन्होने 22 मार्च 2022 को बिहार विधानसभा में हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर पुल बनाने की मांग किया था तथा दर्जनों बार इस सम्बन्ध में पत्राचार किया था।


इस संबंध में मुख्यमंत्री तथा तत्कालीन विभागीय मंत्री से मिल कर आग्रह भी किया था। उनके अथक प्रयास से इस क्षेत्र की चिरप्रतिक्षित मांग पूर्ण हो सकी है। मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला महासचिव मोo परवेज आलम, महासचिव राकेश कुशवाहा, ट्रेड यूनियन नेता संतोष कुशवाहा उर्फ निराला, जिला महासचिव जयशंकर ठाकुर,
जिला सचिव ज्योतिष महतो, लियाफी के सचिव प्रमोद कुमार पप्पू, माकपा नेता रामलौलिन राय, राजद महासचिव मनोज कुमार राय, समाजसेवी मोo बशीर अहमद, राजद नेता मोo आसिफ इकबाल, मोo इम्तियाज, मनोज पटेल, रविन्द्र कुमार रवि, युवा राजद उपाध्यक्ष सैयद फैसल आलम मन्नू, जयलाल राय, समाजसेवी मोo चांद, राजेश साह, संदीप सरकार, मोo अमरोज आदि मौजूद थे।









