मोरदीवा में सम्मान समारोह, बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर। शिक्षा समाज के विकास हेतु बहुत महत्वपूर्ण है। पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी जब हम पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य करते हैं तो हमें सुखद परिणाम प्राप्त होते हैं। उक्त बातें शनिवार को समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरदीवा में आयोजित मेधा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य अजहर आलम ने कही। वहीं संबोधित करते हुए मुखिया रामाधार सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा में भी पंचायत के बच्चे बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। एकाग्रता से मेहनत करने पर सफलता जरूर मिलती है।

बताया गया कि 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तथा नौवीं व 11वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न, मेडल व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला टॉप टेन में शामिल होने वाले बच्चे व उनके अभिभावकों को भी पाग, चादर आदि से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता व धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक रमण जी वर्मा ने तथा संचालन शिक्षक गगन कुमार ने किया। वहीं आगत अतिथियों का स्वागत प्रभारी एचएम मो जमालउद्दीन ने किया।

सम्मानित होने वाले बच्चों में 10वीं के आशुतोष, रितिका, विवेक, पायल, रौनक, शुभम, अमित, करीना, आदित्य राज, सौरभ, 12वीं कला संकाय के राजीव, अमृता, रौनक, आयुष, अंजली, 12वीं विज्ञान संकाय के अंशिका,

ज्योति, पार्वती, विनय, चम्पिका, 11वीं कला संकाय के सुजीता, ज्योति, मुस्कान, 11वीं विज्ञान संकाय के उजाला, अनुज, नीतीश, 9वीं कक्षा के साक्षी, मो महताब व रिया शामिल रहे।

कार्यक्रम में जिप सदस्य अजहर आलम, मुखिया रामाधार सिंह, उपमुखिया धर्मेंद्र सिंह, प्रधानाध्यापक पवन कुमार यादव, शमीम नूर, प्रधान शिक्षक राजीव रंजन, शिक्षक मुकेश कुमार, सीमा कुमारी, डॉ नीरज, भारत भास्कर, पन्ना कुमार, कुमारी मनीषागंधा, मनोज राम, ज्योति कुमारी, रोहित कुमार, डॉ अनामिका कुमारी, सुधीर कुमार, कंचन कुमारी, सोनी कुमारी, मंजय कुमार पाण्डेय, कोमल कुमारी,

आरती कुमारी, अभिषेक कुमार, प्रवीण कुमार झा, अन्नु कुमारी, दीपिका सिंह, प्रमोद, ओमश्री पांडेय, प्रियंका, विशाखा, परिधि प्राची, नेहा राय, अमित कुमार, शुभांकर श्रीवास्तव सहित अभिभावकों में रंधीर कुमार, विशुनदेव प्रसाद, रवि सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *