पेट्रोल पंप पर निर्धारित मानकों का पालन हो, लापरवाही होने पर होगी कड़ी कार्रवाई- SDM

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करे

 

समस्तीपुर: अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आज अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

बैठक में पेट्रोल पंपों पर ईंधन की उपलब्धता, गुणवत्ता, माप में पारदर्शिता एवं उपभोक्ताओं की शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें तथा उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित पेट्रोल पंप के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उपभोक्ताओं की सुविधा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु नियमित जांच एवं निरीक्षण अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया।

मीडिया के माध्यम से आम जनता से अपील की गई कि यदि उन्हें पेट्रोल पंप पर किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े, तो वे इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को अवश्य दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
अनुमंडल प्रशासन उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *