हर्षोल्लास के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यालयों में दिखा उत्साह का माहौल

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

समस्तीपुर: शिवाजीनगर प्रखंड क्षेत्र के सभी 125 प्रारंभिक विद्यालयों में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। पहले ही दिन विद्यालय परिसरों में बच्चों की चहल पहल और खुशियों की झलक देखने को मिली। शिक्षकों द्वारा बच्चों का विशेष स्वागत कर उन्हें नए सत्र के प्रति प्रेरित किया गया।

प्राथमिक विद्यालय कनखरिया में नए सत्र के पहले दिन बच्चों के स्वागत के लिए विशेष आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार के शिक्षकों ने बच्चों के माथे पर चंदन लगाकर, फूल बरसाकर और टॉफी खिलाकर उनका अभिनंदन किया।

इस आत्मीय स्वागत से बच्चों के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी और उनका मनोबल काफी बढ़ा। कई बच्चे नए वर्ग में प्रवेश को लेकर उत्साहित नजर आए। इसी प्रकार उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलवारा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जंदाहा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांदा कॉलोनी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रानीपरती,

राजकीय मध्य विद्यालय बांदा कन्या, मध्य विद्यालय बल्लीपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामभद्रपुर, प्राथमिक विद्यालय कनखरिया, प्राथमिक विद्यालय जगदर, प्राथमिक विद्यालय पुरन्दाही, प्राथमिक विद्यालय धोबियाही, प्राथमिक विद्यालय बंधार, प्राथमिक विद्यालय गायघाट हरिजन टोल,

प्राथमिक विद्यालय जोगिया, प्राथमिक विद्यालय छावनी, प्राथमिक विद्यालय गौडा़ सहित अन्य विद्यालयों में भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को नियमित उपस्थिति, स्वच्छता और पढ़ाई के प्रति जागरूक किया।

कई विद्यालयों में बच्चों को शिक्षा के महत्व पर संक्षिप्त जानकारी भी दी गई, ताकि वे पूरे सत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। विद्यालयों में इस तरह के स्वागत कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मन से पढ़ाई का डर खत्म करना और उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा।

शिक्षकों का मानना है कि सत्र की शुरुआत अगर सकारात्मक माहौल में होती है, तो पूरे साल बच्चों का रुझान पढ़ाई की ओर बना रहता है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह, रामनाथ पंडित, सतनारायण आर्य, शांति भूषण, प्रकाश कुमार, मदन कुमार, प्रमोद पासवान, नीलू कुमारी, मोहम्मद अब्दुल्लाह, संतोष कुमार, उमेश प्रसाद राय, सरिता कुमारी,

मोहम्मद जैनुद्दीन, अजय कुमार राय, संजीव कुमार, देवानंद कामद, उमेश कुमार सिंह, दिलीप ठाकुर, अरुण पासवान, प्रदीप कुमार, राजकुमार राय, हीरानंद झा, राजकुमार मुखिया, मृत्युंजय कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन विद्यालयों में बच्चों की अच्छी उपस्थिति भी देखने को मिली, जिससे यह स्पष्ट है कि अभिभावक भी अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर जागरूक हो रहे हैं। कुल मिलाकर पूरे प्रखंड में नए सत्र की शुरुआत उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुई, जो आने वाले समय में बेहतर शैक्षणिक माहौल का संकेत दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *