व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर पंचायत के निवासी सह राजद प्रखंड महासचिव रंजीत कुमार रंभू का आज पटना एक अस्पताल में निधन हो गया। वे विगत 02 महीने से कैंसर से पीड़ित थे तथा उनका ईलाज महावीर कैंसर संस्थान , पटना में चल रहा था।
आज उनका अंतिम संस्कार हकीमाबाद राज घाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी के तट पर हुआ। उनके अंतिम संस्कार में विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता तथा सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे l उनके निधन पर पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि राजद नेता रंजीत कुमार रंभू के निधन से वे बेहद मर्माहत है l एक लोकप्रिय समाजसेवी, मिलनसार व्यक्तित्व, सामाजिक सदभाव के प्रतीक एवं चर्चित राजद नेता के रूप में रंजीत कुमार रंभू सदैव याद आते रहेंगे ।
राजद प्रखंड महासचिव रंजीत कुमार रंभू के निधन पर पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, जिला एथेलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मोo रजीउल इस्लाम रिज्जू, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला मंत्री अजय कुमार, लोजपा नेता नीरज भारद्वाज,


अधिवक्ता मोo शाहिद हुसैन, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला, पोस्टल ट्रेड यूनियन नेता राकेश कुशवाहा, समाजसेवी रामविनोद पासवान, जयशंकर ठाकुर, ठाकुर रामानुजम, नीलू शर्मा, भूषण ठाकुर, अवधेश ठाकुर, कपिलेश्वर शर्मा, सुबोध ठाकुर, शरद ठाकुर, डॉक्टर मोहन ठाकुर, प्रिंस कुमार, हरेंद्र कुमार,

नंदन यादव, राजा ठाकुर, ज्योतिष महतो, संजय शर्मा, मनोज कुमार राय, जयलाल राय, प्रमोद कुमार पप्पू, रामलौलिन राय, राजेश साह, मोo बशीर अहमद, मोo आसिफ इकबाल, दिग्विजय ठाकुर, लप्पू ठाकुर, संदीप सरकार आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।







