सांसद ने निभाया अपना वादा, मुक्तापुर रेल ROB का भूमि पूजन संपन्न

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र के विकास में एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए, सांसद शाम्भवी ने मंगलवार को मुक्तापुर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न कराया। यह परियोजना क्षेत्र में यातायात सुगमता एवं आर्थिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर समस्तीपुर  विधायक अश्वमेध देवी, डिप्टी मेयर राम बालक पासवान, जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, लोजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह, हम जिलाध्यक्ष धीरज ठाकुर सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। NHAI के सहायक अभियंता  संजीव वर्मा एवं  मुन्ना पांडेय की भी उपस्थिति रही।

“यह परियोजना समस्तीपुर के लोगों को यातायात की भीषण समस्या से स्थायी राहत देगी। चुनाव के दौरान क्षेत्रवासियों से किए गए वादों को हम प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतार रहे हैं।”
— सांसद शाम्भवी, समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा निर्मित होने वाले इस ओवरब्रिज की कुल लंबाई 1640 मीटर है। परियोजना की अनुमानित लागत ₹99.23 करोड़ निर्धारित की गई है एवं इसे अगले दो वर्षों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि भोला टॉकीज परियोजना के शुभारंभ के उपरांत मुक्तापुर ROB का भूमि पूजन, समस्तीपुर में विकास कार्यों की त्वरित गति का सशक्त प्रमाण है। यह पुल न केवल स्थानीय आवागमन को सुरक्षित एवं सुगम बनाएगा, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *