पेड़ में ठोकर लगने से बल्लीपुर के युवक की मौत, मेला से लौटते समय हुआ हादसा

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड के बल्लीपुर पंचायत के नौआपोखर गांव के एक युवक की पेड़ में ठोकर लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक मेला देखकर देर रात घर लौट रहा था। जानकारी के अनुसार नौआपोखर वार्ड 13 निवासी जीवछ यादव के पुत्र राम उद्देश यादव तेलियाराही मेला देखने गए थे।

लौटने के दौरान रास्ते में पेड़ पीर से टकराने से उनकी मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। मृतक युवक शादीशुदा था। मृतक का शादी 2 साल पूर्व ही हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *