उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लाटबसेपुरा में वार्षिक मूल्यांकन के उत्तर पुस्तिकाओं का जांच सम्पन्न हुआ

व्हाट्सएप से जुड़ने को लेकर क्लीक करें

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लाटबसेपुरा में वार्षिक मूल्यांकन के उत्तर पुस्तिकाओं का जांच सम्पन्न हुआ

Doorbeen News Desk: राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान द्वारा दिए गए निदेश के आलोक में सरायरंजन प्रखंड के काम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लाटबसेपुरा में मंगलवार को वार्षिक मूल्यांकन के उत्तर पुस्तिकाओं का जांच सम्पन्न हुआ।

समन्वयक सह मूल्यांकन केंद्र प्रभारी अनन्त कुमार राय ने बताया कि सी आर सी के पांच विद्यालयों के पच्चीस से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दूसरे विद्यालय के उत्तर पुस्तिका की जांच, परीक्षाफल पंजी पर अंक/ग्रेड का अंकन एवं प्रगति पत्र संधारण का कार्य चार कार्य दिवस में पूरा किया।

श्री राय ने काम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर के सभी शिक्षकों को डायरी एवं कलम प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर संचालक दीपक कुमार पाण्डेय, शिक्षक गंगा नारायण विद्यार्थी, ज्योति सिंह, रेखा मिश्रा, प्रियंका यादव, जितेन्द्र कुमार मिश्र, शगुन प्रियदर्शी, कुमारी मुन्नी,पावनी यादव, अर्चना कुमारी,राजू कुमार, श्यामानंद आर्य, अर्चना कुमारी, प्रीति कुमारी,मंजू कुमारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *