व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च विद्यालय के छात्राओं ने मारी बाजी
Doorbeen News Desk: इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 को रिजल्ट में जिले के कल्याणपुर के राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च विद्यालय के छात्राओं ने मारी बाजी है। यह कल्याण विभाग से संचालित होता है। जिसमें विज्ञान संकाय में सभी 25 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्णता हासिल की। कला संकाय में 19 छात्राओं में 12 प्रथम श्रेणी, 6 दितीय श्रेणी और वाणिज्य संकाय में 01 छात्रा प्रथम श्रेणी हो उत्तीर्ण हुई है।

नोडल अधिकारी सह अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी पूजा कुमारी ने कहा कि इस स्कूल के बड़ी उपलब्धि है। जहां दूर दराज के चयनित विद्यार्थी रहकर परीक्षा पास की। उन्होंने बताया कि यह राज्य में मॉडल स्कूल के रूप में जाना जाता है। अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्राओं के द्वारा तीनों संकाय में बेहतर परिणाम लाया गया है। जिससे कि विद्यालय की शैक्षणिक वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई का परिचायक है।

स्कूल में एचएम मनोज कुमार ने बताया कि साइंस और कामर्स संकाय में शतप्रतिशत छात्रों के सफलता हासिल की। जबकि कला संकाय में 95 प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि संकाय विज्ञान दरभंगा के कुशेश्वर स्थान के बसन्त पंडित की पुत्री निशा ने 84.4 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉप की। इसमें वर्ग में कुल 25 छात्रा थीं, सबों ने प्रथम स्थान प्राप्त की है।

कामर्स में वारिसनगर के सादीपुर बथनाहा के राजीव कुमार की पुत्री कोमल भारती ने 77.4 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर बणी। जबकी कला संकाय में दरभंगा तिलकेश्वर के योगेंद्र मुखिया की पुत्री करीना कुमारी ने 76.2 प्रतिशत लाकर टॉप की है। इसमें कुल 19 छात्रा थी, सभी ने प्रथम की है। उन्होंने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग आवासीय स्कूल की उपलब्धि शत प्रतिशत होने से सरकार का उद्देश्य भी सफल होता है।







