व्हाट्सएप से जुड़ने को लेकर क्लीक करें
खुलासा: समस्तीपुर सीने व्यवसायी अंटू ईश्वर पर फायरिंग करने के मामले में एक गिरफ्तार
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर में सीने व्यवासाई अंटू ईश्वर पर चलाई गई गोली मामले में पुलिस ने लकी खान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद एएसपी संजय कुमार पांडे ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि रोहित कुमार उर्फ अंटू ईश्वर, सा०-वार्ड 10-21 बहादुरपुर, थाना-नगर, जिला-समस्तीपुर पर 05 नामजद एवं 5-7 अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा जान मारने के नियत से ताबातोड़ गोली फायर किया गया। फायर गोली शुभम सिंह उर्फ ईशु को लगा, जिससे घायल हो गये। इस संबंध में रोहित कुमार उर्फ अंटू ईश्वर के आवेदन के आधार पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए SP अरविंद प्रत्ताप सिंह ने ASP संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में कांड का त्वरित उद्भेदन, साक्ष्य संकलन एवं गिरफ्तारी हेतु SIT का गठन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक, सदर-1, समस्तीपुर द्वारा तकनिकी, मानवीय सूचना के अधार पर SIT की टीम द्वारा एहतेशाम आलम उर्फ लक्की खान पिता मो० महफूज आलम सा०-बहादुरपुर वार्ड स0-26, थाना नगर, जिला-समस्तीपुर को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त एहतेशाम आलम उर्फ लक्की खान का अपराध स्वीकारोक्ति बयान लिया गया। ये घटनास्थल पर उपस्थित रहकर घटना कारित करने की बात स्वीकार किये। ये घटनास्थल पर उपस्थित सभी अभियुक्तों एवं घटना के साजिश रचने वाले अभियुक्त के संबंध में बताये है। इनमें अधिकांश अपराधिक प्रवृति के है। जिन्हें बाहर से घटना कारित करने के लिए बुलाया गया था। जमीन संबंधित विवाद एवं पूर्व के दुश्मनी के कारण एक साजिश के तहत यह घटना कारित किया गया है। इनके द्वारा घटना के पूर्व अपराधकर्मियों को ठहरने, घटना के बाद भागने की जानकारी दी गयी है। अनुसंधान के क्रम में भागने के मार्ग और ठहरने वाले स्थान के पास का CCTV फुटेज संकलित किया गया है।

ये बताये कि घटना के क्रम में बॉबी एवं भानु कुमार पिता-मुरारी शर्मा साकिन-सुरजपुर, थाना-हुलासगंज, जिला-जहानाबाद को गोली लग गयी थी। घटना कारित करने के पश्चात ये लोग पटना के तरफ भाग रहे थे। इसी क्रम में गंगा सेतु के पास भानु की मृत्यु हो गयी। वहाँ पर पुलिस द्वारा चेकिंग किया जा रहा था। डर से ये लोग कार में ही भानु के लाश को पुल पर छोड़कर वहाँ से भाग गये। जहाँ से गंगा ब्रिज थाना, वैशाली द्वारा गाडी एवं लाश को बरामद किया गया है।

घटना में शामिल अन्य सभी अपराधकर्मियों को भी चिन्हित कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास एवं आने जाने वाले मार्ग में लगे सीसीटीवी का अवलोकन कर साक्ष्य संकलन किया गया है। घटना में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र की बरामदगी एवं अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। सभी बिन्दुओं पर सुक्ष्मतापुर्वक अनुसंधान किया जा रहा है।






