फिर बिगड़ी सूरत: खानपुर उत्तरी पंचायत के रंजीतपुर में एक दिन की बारिश से झील बनी सड़क

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

फिर बिगड़ी सूरत: खानपुर उत्तरी पंचायत के रंजीतपुर में एक दिन की बारिश से झील बनी सड़क

 

Doorbeen News Desk: खानपुर:-प्रखंड के खानपुर मोड़ से प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर रंजीतपुर गांव में एक दिन की से बारिश से सड़क एक बार फिर झील बन गया।जल जमाव के कारण फिर से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है।यह समस्या आज से नहीं बल्कि कई वर्षों से बनी हुई है।हालांकि करीब दो माह पूर्व उक्त जगह टूटी सड़क की मरम्मत कर सड़क को दुरुस्त किया गया था।

लोगों को यह लगा कि अब यहां जल जमाव नहीं होगी।लेकिन दो दिन पूर्व हुई झमाझम बारिश से सड़क पर पानी लगने के कारण लोगों को फिर रेंगने पर मजबूर कर दिया।लेकिन सड़क पर नाले और अन्य पानी के बहाव नहीं रुकने के कारण सड़क मरम्मती के बाद फिर से टूटने लगी।बताया गया कि पिछले कई वर्षों से नाला के बहते पानी से सड़क जलमग्न रहता था।लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।हल्की बारिश के बाद बाकी की कसर पूरी हो जाती थी।

आलम यह थी कि, कई दिनों तक सड़क पर जल जमाव रहता था।लोगों का पैदल चलना और स्थानीय लोगों का जीवन काटना मुश्किल हो गया था।हालांकि करीब दो माह पूर्व सड़क की मरम्मत के बाद जल जमाव जैसी समस्या पर विराम लगा।स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।लेकिन दो से तीन दिन पूर्व हुई बारिश ने फिर से लोगों के मंसूबे पर पानी फेर दिया।फिर से पुरानी स्थिति याद कर लोग मायूस हैं।लोगों का बताना है कि सड़क मरम्मती के सड़क दोनों तरफ ऊंची हो गई।तीनबेटीया सड़क के पूर्वी सड़क को भी ईंट छाई से ऊंची कर दिया गया।

जिस कारण पानी का बहाव नहीं हो रहा है।पानी बहाव का रास्ता नहीं होने से अब एक बार फिर सड़क झील में तब्दील हो गया।

::गंदे पानी तैरकर माता के दर्शन के लिए जाते हैं लोग:-रंजीतपुर-रामनगर वैष्णवी दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रा के अवसर पर माता दुर्गा की पूजा अर्चना हो रही है।मुख्य पथ पर ही जल जमाव हो जाने के कारण भक्तों को माता की मंदिर माता की दर्शन के लिए उस गंदे पानी को तैरकर जाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।खासकर छोटे छोटे बच्चे और महिला भक्तों को काफी परेशानी होने लगी है।

::वार्ड सात में भी है यही समस्या, सड़क पर पैल रहा गंदा पानी:-प्रखंड मुख्यालय जाने वाली इसी सड़क में खानपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड सात में भी यही समस्या बनी है।नाला पूरी तरह जाम हो जाने के कारण सड़क पर ही नाला से गंदा पानी निकलकर फैल रहा है।करीब दो वर्षों से उक्त समस्या बनी है।गंदे पानी होकर लोग आते जाते हैं।पैदल चलने वाले लोगों के लिए नारकीय स्थिति बनी हुई है।प्रतिदिन उक्त जगहों से प्रशासन की गाड़ी गुजरती है।लेकिन अबतक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

लोगों ने बताया कि नाला बनने के दौरान न तो कोई इसके मानक का ख्याल रखा गया, और न हीं नाला का निर्माण सही तरीके से किया गया।बारिश का पानी तो इस नाले होकर नहीं निकलता है।लेकिन स्थानीय लोगों के द्वारा घर के गंदे पानी को नाला में गिराया जाता है।जिससे नाला का पानी सड़क पर ही फैल रहा है।नाला में आ रही पानी के निकलने का कोई रास्ता नहीं है।नाला का निकास जाम होने के कारण यह समस्या बनी है।

:: कहीं भी नाला निर्माण में मानक का नहीं रखा गया ध्यान:-बताया गया कि खानपुर पंचायत सहित अधिकतर जगहों पर नाला निर्माण के दौरान कोई भी मानक का ध्यान नहीं रखा गया।आलम यह है कि बारिश का पानी नाला होकर निकलने के बजाय नाला का ही पानी सड़क पर फैल रहा है।

कहीं नाला जाम है तो कहीं पानी निकास की व्यवस्था ही नहीं है।रंजीतपुर, खानपुर बाजार, पुरवारी टोल सहित अन्य जगहों पर बनी नाले की एक ही स्थिति बनी हुई है।लोगों की माने तो अधिकतर पंचायत में नला सिर्फ खानापूरी के लिए बना दी गई।

ताकि लोगों को यह लगे कि पंचायत का विकास हो रहा है।लेकिन धरातल पर नाले का कार्य शून्य है।लोगों की माने तो कुछ जगहों पर स्थानीय लोगों को जरूर फायदा हो रहा, जहां अपने घर का पानी नाला में छोड़ते हैं, और वह सड़क पर फैलता है।हालांकि घर का पानी नाला में छोड़ा जाता है या नहीं यह तो अधिकारी के जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *