उत्कृष्ट कार्य करने वाली 16 महिला रेलर्मियों को किया गया सम्मानित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

उत्कृष्ट कार्य करने वाली 16 महिला रेलर्मियों को किया गया सम्मानित

 

Doorbeen News Desk: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आज दिनांक 21.03.2026 को अधिकारी क्लब, पाटलिपुत्र रेल परिसर, दीघा, पटना में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम में श्रीमती सुनीता सिंह, अध्यक्षा, पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन ने महिलाओं के उत्थान और कार्यों के साथ सामंजस्य स्थापित करने के विषय में महत्वपूर्ण सलाह महिला रेलकर्मियों के साथ साझा की । कार्यकारणी की सदस्या श्रीमती श्रुति पांडे ने महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और उनके निदान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की ।

कार्यकारणी की सदस्या वन्दना कुमार ने अपनी कविता से कार्यक्रम को उर्जावान बनाया वहीं, कोषाध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव ने अपने गायन से कार्यक्रम में आए सभी श्रोतागण को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सुरक्षा विभाग, हाजीपुर द्वारा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और उससे बचने के उपायों के बारे में रेलकर्मियों को सजग किया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे जोन से चयनित 16 उत्कृष्ट महिला रेल कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा निशी कुमारी, एकाउंटेंट, हाजीपुर को नई दिल्ली में आयोजित RWCCO द्वारा सम्मानित किए जाने पर विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती रंजना कुमार, सचिव श्रीमती मनीषा सिन्हा, कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव श्रीमती प्रियंका सिंह एवं कार्यकारिणी की अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *