व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
रामनवमी को लेकर SDM की बैठक, आपसी समन्वय बनाने की अपील
Doorbeen News Desk: आगामी रामनवमी पर्व के मद्देनज़र अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ नगर के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना तथा निकलने वाले जुलूस को सुव्यवस्थित एवं बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराना रहा।


अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सभी सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही प्रशासन द्वारा आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
अनुमंडल प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।








