व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
सरायरंजन बीडीओ के समक्ष 24 मार्च को पंचायत सचिव संघ करेगा प्रदर्शन
Doorbeen News Desk: महासंघ स्थल पर बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ की बैठक रतन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक मे सभी प्रखंडो से पंचायत सचिवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला मंत्री चेतनारायण यादव ,महासंघ के जिला मंत्री राजीव रंजन एवं पूर्व राज्याध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा के द्वारा सरायरंजन के पंचायत सचिव रौशन कुमार चौधरी के साथ हुयी घटना की कड़ी निंदा की गई ।

जिला मंत्री चेतनारायण यादव के द्वारा कहा गया कि इस घटना के नामजद अभियुक्त पर करवाई नहीं होने पर जिला प्रशासन के द्वारा अभिरुचि नहीं लिया गया या कोई प्रयास नहीं किया गया। महासंघ के जिला मंत्री राजीव रंजन के द्वारा कहा गया कि महासंघ इस घटना के बिरोध में मुकदर्शक नहीं बनी रहेगी। सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने बैठक में सर्वसमिति से निर्णय लिया कि आये दिन हम सभी पंचायत सचिवों के साथ कही ना कही इस तरह कि घटना घटती रहती है। जिसको यदि हमलोग संघठित होकर बिरोध नहीं करेंगे तो हमको अपने सरकारी दायित्वों का निर्वहन करना एवं अपने परिवारिक दायित्वों का निर्वहन करना मुश्किल हो जायेगा।

बैठक मे सर्वसम्मती से मुसरीघरारी थाना अंतर्गत कांड संख्या-33/26 अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 24 मार्च को प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायरंजन के समक्ष धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया साथ हि आगे की रणनीति तैयार करने पर भी सहमति बना। बैठक में सभी सदस्यों ने महासंघ कि सदस्य्ता ग्रहण की। बैठक में राजकिशोर सिन्हा, अभिषेक कुमार, पवन कुमार, सुधीर कुमार, अजित कुमार मिश्र, अलोक कुमार गुप्ता, अमन आदर्श,कुंदन प्रसाद केसरी, गौतम कुमार, दिवाकर कुमार, निर्भय कुमार, प्रमोद कुमार, मनीष कुमार, तीर्थ राज कुमार, बृजेश कुमार, बिक्रम कुमार एवं सुनील कुमार उपस्थित हुए।







