ताजपुर में भयंकर रसोई गैस की किल्लत, गैस की हो रही छीना-झपटी, गोदाम एवं ऐजेंसी पर मजिस्ट्रेट की हो तैनाती- माले

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

ताजपुर में भयंकर रसोई गैस की किल्लत, गैस की हो रही छीना-झपटी, गोदाम एवं ऐजेंसी पर मजिस्ट्रेट की हो तैनाती- माले

Doorbeen News Desk; ताजपुर में रसोई गैस की भयंकर किल्लत है। पूर्जा कटाने के 8 दिन बाद भी उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही है। गैस लदा ठेला-टेम्पू निकलते ही गैस की छीना-झपटी शुरू हो जाती है। मंगलवार को मुर्गियाचक चौक पर भी गैस आपूर्ति को लेकर हंगामा होता रहा।

गैस एजेंसी एवं गोदाम का दौरा कर उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने के बाद भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासनिक घोषणानुसार गैस बुकिंग कराने के तीन दिन बाद उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जानी है।

लेकिन बड़ी आबादी के बीच स्थित सिर्फ एक समीर भारत गैस एजेंसी गैस बुकिंग कराने के सप्ताह भर बीत जाने के बाबजूद भी उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति नहीं की जाती है। वहीं कुछ रसुखदार लोगों को तत्काल गैस उपलब्ध करा दिये जाने की जानकारी मिल रही है। गैस एजेंसी पर ताजपुर बाजार निवासी मो० एजाज ने बताया कि वे 13 मार्च को बुकिंग कराये, उनका कंज्यूमर नंबर 1465 एवं आईडी नंबर 119695 है लेकिन सप्ताह बाद भी गैस आपूर्ति नहीं किया गया है।

रहीमाबाद के मो० प्यारे ने बताया कि वे करीब 10 दिन पहले बुकिंग कराये थे, गैस उठा लिया गया लेकिन उन्हें नहीं मिला। कई उपभोक्ताओं ने ऐजेंसी पर मनमानीपूर्ण तरीके से गैस वितरण का आरोप लगाया है।
भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने गैस एजेंसी की मनमानीपूर्ण गैस वितरण, कालाबाजारी करने आदि की जांच कर कारवाई करने एवं जिला मुख्यालय की तरह ताजपुर गैस एजेंसी एवं गोदाम पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की मांग की है ताकि गैस का वितरण नियमानुसार सुगमतापूर्वक हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *