रसोई गैस सिलेंडर की कमी नही, अफवाहों से बचे, 20 हजार 734 बुकिंग प्रतिदिन जनरेट हो रहा, 16 हजार 207 गैस सिलेंडर की हो रही आपूर्ति

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

रसोई गैस सिलेंडर की कमी नही, अफवाहों से बचे, 20 हजार 734 बुकिंग प्रतिदिन जनरेट हो रहा, 16 हजार 207 गैस सिलेंडर की हो रही आपूर्ति

Doorbeen News Desk: रसोई गैस सिलेंडर को लेकर हो रही समस्या को देखते हुए सदर एसडीएम दिलीप कुमार ने  प्रेस वार्ता की प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि समस्तीपुर जिले में 86 गैस डिस्ट्रीब्यूटर है। जिनके द्वारा रसोई गैस की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान स्थिति में 20 हजार 734 बुकिंग प्रतिदिन जनरेट हो रहा है। जिसके एवज में 16 हजार 207 गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। विभिन्न एजेंसीयों के द्वारा तीन से 6 दिन में लेकर गैस आपूर्ति की जा रही है।

इसकी औसत निकालने पर 3 दिन में होता है। गैस की आपूर्ति बुकिंग के तीन से चार दिन में डिलीवर किया जा रहा है। इसे पैनिक ना बनावे। गैस आपूर्ति की जा रही है। शीघ्र यह समस्या सामान्य हो जाएगी।

:जिला में बनाया गया कंट्रोल रूम: एसडीओ ने बताया कि रसोई गैस की समस्या को देखते हुए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां किसी भी तरह की समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने एक दुरभाष नंबर जारी किया है। जो  06274 – 222300 है। उक्त नंबर पर समस्या बता कर समाधान के लिए हमेशा कोई ना कोई व्यक्ति एवं उपलब्ध रहेंगे, जो समस्या का समाधान करेंगे।

:गड़बड़ी करने वाले का लाइसेंस निरस्त होगा: एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी के द्वारा जिले में एक संयुक्त टीम बनाई गई है। जो विभिन्न एजेंसी एवं होटल में औचक रूप से छापेमारी करेगी। छापेमारी के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी, गैस भंडारण पाए जाने पर उनके विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। टीम को भी दैनिक प्रतिवेदन प्रतिदिन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

:घर-घर हो रही सिलेंडर की डिलीवरी: एसडीओ ने बताया कि इसे पैनिक बनाने की जरूरत नहीं है। लोगों को अफवाह से बचना चाहिए। उपभोक्ता बुकिंग के बाद 3 से 4 दिन में उन्हें गैस डिलीवर किया जाता है। यह डिलीवरी घर-घर जाकर किया जाना है। एजेंसी एवं गोदाम पर से गैस सिलेंडर वितरण नहीं करना है। ऐसा करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

:केवाईसी कराना होगा अनिवार्य: एसडीएम ने कहा कि केवाईसी कराना अनिवार्य है। जिन उपभोक्ता का केवाईसी नही है, उनका केवाईसी हो रहा है। बुकिंग भी हो रहा है। जिनका नहीं हो रहा है वो लगातार प्रयास करें, उनका बुकिंग हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *