व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
विद्यालय में अध्यनरत छात्र छात्राओं की माता और अभिभावकों की आम सभा आयोजित
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर प्रखंड के रूपनारायणपुर बेला पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पुरवारी पोखर में रानी देवी की अध्यक्षता में विद्यालय में अध्यनरत छात्र छात्राओं की माता और अभिभावकों की आम सभा आयोजित किया गया, जिसमें समन्वयक मुकेश कुमार के पर्येक्षकत्व में विद्यालय शिक्षा समिति का गठन किया गया।
विद्यालय शिक्षा समिति में पदेन सदस्य रानी देवी, नीरज कुमार कर्ण, पूजा कुमारी सहित रीमा देवी, अनीता देवी, कामिनी कुमारी, कौशिकी कुमारी, अर्चना कुमारी, रीना देवी, चिंकी झा, श्वेता कुमारी, ममता कुमारी का सर्व सम्मति से सदस्य के रूप में किया गया ।
तदोपरांत चयनित सदस्यों के द्वारा चिंकी झा को सचिव चुना गया।चयन प्रक्रिया पूर्ण होने पर ग्रामीणों में काफी हर्ष देखा गया।लोगों में एक आशा जागी कि इस विद्यालय का नए सिरे से विकास होगा और भवन प्राप्त हो सकेगा।








