दरभंगा में आयुष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

दरभंगा में आयुष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

Doorbeen News Desk: आज जिला आयुष समिति -सह-जिला संयुक्त औषधालय दरभंगा द्वारा आयुष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय पतोर , हायाघाट , प्राथमिक विद्यालय पतोर (कन्या) हायाघाट एवं +2 उत्त्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय,परसरमा , गौड़ाबौराम दरभंगा में आयुर्विद्या कार्यक्रम का आयोजित हुआ।
उक्त आयोजित आयुर्विद्या कार्यक्रम में डॉक्टर हरेन्द्र कुमार लाल दास जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी, दरभंगा ने बताया कि राज्य आयुष समिति के दिशा निर्देश पर यह कार्यक्रम दरभंगा जिला अन्तर्गत विभित्र विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न आयुष चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा *बच्चों में होनेवाली विभिन्न तरह के के बीमारीयों जैसे , सामान्य सर्दी और जुकाम , कान का संक्रमण , पेट का संक्रमण,हैंड, फुट एंड माउथ डिजीज , चिकन पॉक्स (छोटी माता) , गले में खराश या स्ट्रेप थ्रोट , आंख आना, , अस्थमा , मूत्र मार्ग संक्रमण ,मोटापा के रोकथाम एवं इसके इलाज के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दि गई।

साथ ही उन्हें मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से बचने के सलाह भी दी गई।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक डॉ.मालविका द्वारा बच्चों को योग प्रशिक्षण दिया एवं उनके द्वारा विभिन्न तरह के योगासन के बारे में भी बताया गया। उक्त अवसर पर डा० हरेन्द्र कुमार लाल दास , जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी , दरभंगा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

इसी क्रम में +2 उत्त्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय , परसरमा , गोड़ाबौराम , दरभंगा में आयोजित आयुर्विद्या कार्यक्रम में डा० रमेश पासवान , आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी , आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) , परसरमा , गोड़ाबौराम , दरभंगा ने भी छात्रों को आयुष चिकित्सा से संबंधित विभिन्न विषयों जैसे *स्वच्छता दिनचर्या पोषक आहार , आहार विधि , अच्छा आचरण , दैनिक जीवन में योग एवं व्यायाम का महत्व , मानसिक स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
उक्त कार्यक्रमों विद्यार्थी ,शिक्षक शिक्षिकाएं आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *