नगर निगम के महिला सफाईकर्मी की मौत, पसरा सन्नाटा

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

नगर निगम के महिला सफाईकर्मी की मौत, पसरा सन्नाटा

Doorbeen News Desk: नगर निगम में कार्यरत चतुर्थवर्गीय महिला सफाई कर्मचारी सह काशीपुर वार्ड 32 निवासी स्व० रामबाबू राम की पत्नी संजू देवी (50) की मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से बीमार कर्मचारी पांच दिन का छुट्टी लेकर इलाज करा रही थी जहां इलाज के दौरान ही 6 मार्च को देर शाम उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक संजु देवी के पार्थिव शरीर को नगर निगम कार्यालय परिसर में अंतिम दर्शनार्थ लाया गया जहां दो मिनट का मौन धारण के बाद शव पर पुष्पांजलि अर्पित कर मृतक के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त किया गया। श्रद्धांजलि देने वाले में प्रमुख नगर निगम के आयुक्त ज्ञान प्रकाश, नगर निगम प्रबंधक रघुनाथ पासवान, स्वच्छता पदाधिकारी विवेक कुमार, स्नेहलता, उच्चवर्गीय लिपिक खलिक अहमद, मनोज कुमार, सफाई निरीक्षक विपिन कुमार, संजित कुमार, निम्नवर्गीय लिपिक रुपेश कुमार सहित अन्य कर्मचारियों तथा बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा नगर निगम समस्तीपुर अध्यक्ष राजकुमार राम एवं सम्मानित अध्यक्ष जीवछ पासवान, एमटीएस कर्मचारी थे।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने कहा कि संजु देवी एक कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित महिला सफाई कर्मचारी थी। उनके निधन से नगर निगम को अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया। उक्त आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सह ऐक्टू नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने दी। उन्होंने मृतक के परिवारजन को उचित मुआवजा समेत सरकारी लाभ देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *