व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
डिसेक्टोमी सर्जरी के कारण लकवाग्रस्त होने से बची दीपा, कमर में दर्द के साथ दोनों पैर हो रहे थे बेजान
Doorbeen News Desk: शहर के चर्चित हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ एमके अजय ने एक बार फिर स्पाइन का जटिल ऑपरेशन करके एक महिला को लकवाग्रस्त होने से बचा लिया है। उन्होंने एक बार फिर डिसेक्टोमी सर्जरी जैसे जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक किया है। एक साल तक असहनीय दर्द झेलने के बाद उस मरीज के दोनों पैर बेजान होने लगे थे।
लेकिन ऑपरेशन के बाद वह पूरी तरह से ठीक हो गई है। अस्पताल में फाइनल चेकअप कराने पहुंची बेगूसराय के चेरिया स्थित गोपालपुर गांव की मरीज राजीव कुमार रंजन की 45 वर्षीया पत्नी दीपा कुमारी के अनुसार डॉक्टर ने उन्हें नया जीवन दिया है। वह पिछले एक वर्ष से इधर उधर भटक रही थी। उसने अपनी समस्या को लेकर बेगूसराय एवं रोसड़ा में कई डॉक्टरों को दिखाई, लेकिन दवा चलने के बावजूद दर्द में राहत नहीं मिली और धीरे धीरे उसके दोनों पैर बेजान होने लगे।

बाद में वह डॉ एमके अजय के यहां पहुंची। जहां कुछ जांचोपरांत उसका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के मात्र दो सप्ताह बाद ही उसे परेशानी से मुक्ति मिल गयी थी। अब तो वह पूरी तरह से ठीक हो चुकी है। इधर, डॉ एमके अजय ने बताया कि इस मरीज को डिस्क प्रोलैप्स की बीमारी थी। हड्डी के बीच नस दब गया था। जिस कारण से मरीज को शुरू में असहनीय दर्द के साथ साथ दोनों पैर में कमजोरी आ गई थी, लेकिन डिसेक्टोमी सर्जरी के बाद वह पूरी तरह से ठीक हो चुकी है। उसे बीमारी से मुक्ति मिल गयी है।








