व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
बख्तियारपुर-ताजपुर पुल अगले वर्ष जून तक बनकर हो जाएगा तैयार
Doorbeen News Desk: बख्तियारपुर-ताजपुर पुल अगले वर्ष जून तक बनकर तैयार हो जाएगा। चार हजार करोड़ रुपये ने की लागत से बन रहा है यह 5.5 न किमी लंबा पुल। बिहार राज्य पथ विकास निगम (बीएसआरडीसीएल) के पदाधिकारियों ने बताया कि बख्तियारपुर-ताजपुर पुल-सह-पहुंच पथ परियोजना के तहत समस्तीपुर जिले में चकलालशाही से ताजपुर – खंड के लिए 16.2 किमी सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष सड़क और पुल निर्माण का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
दक्षिण से उत्तर बिहार के बीच आवागमन सुगम बनाने और गांधी सेतु पर ट्रैफिक बोझ को कम करने की मंशा से सरकार एनएच-31 करजान, बख्तियारपुर और समस्तीपुर के ताजपुर में एनएच-28 के बीच गंगा नदी पर 5.5 किमी पुल-सह-पहुंच पथ का निर्माण करवा रही है। जन निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत एनएच-31 और एनएच-28 को जोड़ने वाले बख्तियारपुर-ताजपुर के बीच गंगा पुल-सह-पहुंच पथ का निर्माण होने से उत्तर और दक्षिण

बिहार से समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, सहरसा, पूर्णिया का पटना, गया, औरंगाबाद, (भोजपुर, बक्सर), रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, नालंदा आदि जिलों के साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्यों का सीधा जुड़ाव संभव हो सकेगा। इसके साथ ही दक्षिण बिहार इन जिलों का समीपवर्ती देश नेपाल के साथ सीधा जुड़ाव होगा।








