व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
एनआई का 2 लाख का ईनामी जाली नोट का कारोबारी को पटोरी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Doorbeen News Desk: स्थानीय आसूचना एवं जयन्त कांत, पुलिस उप-महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना द्वारा प्रदत्त सूचना के अनुसार ‘नूर मोहम्मद, पुत्र-एश मोहम्मद, निवासी जिला-बारा (नेपाल)’ जो कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (N.I.A) केस में वांछित है तथा जाली भारतीय मुद्रा नोट (FICN) रैकेट का सदस्य है। इस पर NIA के तरफ से दो लाख रूपये का ईनाम घोषित है, का समस्तीपुर जिला के पटोरी थानान्तर्गत संदिग्ध गतिविधि होने की बात प्रकाश में आई।

एसपी अरबिंद प्रताप सिंह ने प्रेस को बताया कि आसूचना के सत्यापन हेतु पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, पटोरी थाना को निर्देशित किया। प्रारंभिक जाँच में आसूचना के सत्यापन होने पर त्वरित कार्रवाई के मद्देनजर पुलिस उप-महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, पटना के निर्देशन में स्थानीय स्तर पर पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम एवं अनुमण्डल स्तर पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पटोरी द्वारा आसूचना संकलन करते हुए उक्त संदिग्ध/वांछित व्यक्ति नूर मोहम्मद को आवश्यक जाँच/पूछ-ताछ हेतु

28 फरवरी को Detain किया गया है। पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर द्वारा NIA को अग्रतर आवश्यक कार्रवाई हेतु सूचित किया गया। NIA टीम द्वारा उक्त अभियुक्त का सत्यापन उपरांत ट्रांजिट रिमाण्ड की कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित क्षेत्र में FICN Network से जुड़े अपराधियों के विरूद्ध बिहार पुलिस द्वारा समय-समय पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है।

FICN से जुड़े अंतराष्ट्रीय तस्कर सुधीर कुशवाहा (NIA द्वारा दो लाख का घोषित ईनामी), मो० गुल्टेन अंसारी (NIA द्वारा एक लाख का घोषित ईनामी) की भी पूर्व में गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसी कड़ी में उक्त अभियुक्त नूर मोहम्मद (NIA) द्वारा दो लाख- का घोषित ईनामी) को गिरफ्तार करने में बिहार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पूछ-ताछ में मिले सूचना के आधार पर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।







