भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी धरना एवं आंदोलन के समर्थन में भारीय मजदूर संघ समस्तीपुर ने जिला मुख्यालयों पर धरना

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी धरना एवं आंदोलन के समर्थन में भारीय मजदूर संघ समस्तीपुर ने जिला मुख्यालयों पर धरना

Doorbeen News Desk:  भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी धरना एवं आंदोलन के समर्थन में भारीय मजदूर संघ समस्तीपुर ने जिला मुख्यालयों पर धरना एवं ज्ञापन दिया जिसका नेतृत्व भारतीय मज़दूर संघ समस्तीपुर के जिला मंत्री पंकज कुमार कर्ण ने किया। इस धरना कार्यक्रम बड़ी संख्या में श्रमिक प्रतिनिधि शामिल हुए।

भारतीय मज़दूर संघ समस्तीपुर के जिला मंत्री पंकज कर्ण ने बताया कि संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन 6,7,8 फरवरी को उड़ीसा के पूरी मै आयोजित हुआ। जिसमें लिए गए निर्णय एवम प्रस्ताबो के हर जिला में आंदोलन कर एवम धरना कर जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र एवम राज्य सरकार को ज्ञपन देना है। ज्ञापन की प्रमुख मांग इस प्रकार है। श्रम कानून को विना किसी अपवाद को सभी श्रमिक पर समान रूप से लागू किया जाय।

ठेका श्रमिक को नियमित किया जाय एव ठेका कानून को समाप्त किया जाय। आगनबाड़ी आशा मध्यान भोजन में लगे सभी कर्मी को सरकारी कर्मचारि घोषित किया जाय। त्रिपक्षीय तंत्र को पुनः जीवित कर उसे प्रभावी किया जाय। बैंको को पांच दिबसिय कार्य प्रणाली शुरू किया जाय। सरकारी कर्मी को पुरानी पेंशन योजना लागू किया जाय। अष्टम बेतन आयोग का रिपोर्ट समय सीमा के अंदर शीघ्र अनुमोदित किया जाय।

उत्पादकता पर आधारित बोनस की सीमा न्यूनतम 18000 किया जाय। आठवे केंद्रीय बेतन आयोग में ग्रामीण डाक सेवक को शामिल किया जाय। डाक विभाग में शामिल 3 लाख ग्रामीण डाक सेवको को पुनकालिक सेवा में लाया जाये। ई पी एस 95 न्यूनतम पेंशन 7500 रुपिया किया जाय। ई एम आई सी के लाभार्थी हेतु न्यूनतम अहर्ता 42000 रुपिया किया जाय। स्ट्रीट वेंडर के लिए बोर्ड का गठन किया जाय। एव पीम स्वनिधि योजना को समान रूप से लागू किया जाय,

के सारे मांग को लेकर जिला मंत्री पंकज कर्ण के नेतृत्व में भारतीय मज़दूर संघ समस्तीपुर जिला के सभी सदस्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण जिलाधिकारी से मिल कर ज्ञापन सोपा। इस कार्यक्रम में जिला अध्यध आनंद कुमार वर्मा, ग्रमीण डाक कर्मचारी से राम कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अरुण कुमार साह, आँगन वारी से नीलम कुमारी, निर्माण मज़दूर संघ के जिला मंत्री प्रकाश चंद्र यादव, शिव कुमार दास रेलवे से शैलेन्द्र कुमार सिंह, विजय कुमार चौरसिया, दुर्गानंद प्रसाद गिरी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *