बंद चीनी मिल को चालू करने की दिशा में समस्तीपुर में कार्रवाई शुरू, DM ने तीन अधिकारियों की टीम  गठित कर मांगी रिपोर्ट

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

बंद चीनी मिल को चालू करने की दिशा में समस्तीपुर में कार्रवाई शुरू, DM ने तीन अधिकारियों की टीम  गठित कर मांगी रिपोर्ट

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर में बंद चीनी मिल को चालू करने की दिशा में कार्रवाई शुरू की गई है। इस ओर जिलाधिकारी ने जिला स्तर पर कमेटी गठन कर चीनी मिल की ओर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

विदित हो कि अपर मुख्य सचिव, गन्ना उद्योग विभाग, बिहार द्वारा सूचित किया गया है कि राज्य सरकार द्वारा विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी कार्यक्रम, नीति लागू करने एवं इसका क्रियान्वयन तथा अनुश्रवण सुनिश्चित करने के लिए सात निश्चय-3 (2025-2030) के तहत “समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार के लिए पुरानी बंद पड़ी चीनी मिलों को चरणबद्ध रूप से चालू करना तथा नयी चीनी गिलों की स्थापना का निर्णय लिया गया है।

नयी चीनी मिलों की स्थापना एवं पुराने बंद पड़े चीनी मिलों के पुनरूद्वार से संबंधित नीति निर्धारण, कार्य योजना के लिए मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति के गठन की स्वीकृति दी गयी है। पुराने चीनी मिल के पुनरूद्वार, नये चीनी मिल की स्थापना से संबंधित मामले के संदर्भ में अपर समाहर्त्ता, समस्तीपुर की अध्यक्षता में निम्न रूप से कमिटी का गठन किया जाता है। जिसमें भूमि सुधार उप समाहर्ता, सहकारी समिति। धर्मराज, वरीय उप समाहर्ता एवं ईख पदाधिकारी समस्तीपुर को रखा गया है।

कमिटी के सदस्यों को निदेश दिया जाता है कि वे पुराने चीनी मिल के पुनरूद्वार, नये चीनी मिल की स्थापना के लिए उपरोक्त वर्णित बिन्दुओं के आलोक में संयुक्त रूप से जांच कर प्रतिवेदन व प्रस्ताव एक सप्ताह के अंदर डीएम को उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

-: पुराने चीनी मिल का होगा जिर्णोद्वार:- उल्लेखनीय है कि समस्तीपुर जिला अन्तर्गत बिहार राज्य चीनी मिल निगम लि की ईकाई, समस्तीपुर चीनी मिल कार्यरत थी, जो कालान्तर में रूग्न होकर बंद पड़ी हुई है। समस्तीपुर चीनी मिल के क्षेत्र में अग्रणी जिला रहा है। समस्तीपुर जिला में नये चीनी मिल की स्थापना, पुराने चीनी मिल के जिर्णोद्वार होगा। इसके लिए चीनी मिल के लिये लगभग एक सौ एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी। अतएव निजी, सरकारी जमीन की उपलब्धता की समीक्षा करेंगे।

-: 30-40 हजार एकड़ गन्ना खेती की आवश्यकता:- चीनी मिल के आसपास 30-40 हजार एकड़ गन्ना खेती की आवश्यकता होगी। अतएव चिन्हित स्थल के निकटवर्ती क्षेत्र में गन्ना की खेती की उपयुक्त एवं सिंचाई की सुविधा की समीक्षा की जानी है। चीनी मिल के स्थल के चयन में पुराने, बंद चीनी मिल का संज्ञान लिया जा सकता है। चीनी मिल स्थल, खेती पर विचार के लिए कृषि स्थल के लिए विशेष कृषि टास्क फोर्स आयोजित की जाय। उक्त के आलोक में पुराने चीनी मिल के पुनरुद्वार, नये चीनी मिल की स्थापना संबंधित प्रतिवेदन, प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *