खेल से मिलती है अनुशासन की सीख, मोरदीवा में कॉस्को बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

खेल से मिलती है अनुशासन की सीख, मोरदीवा में कॉस्को बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। खेल से अनुशासन की सीख मिलती है। यह टीम भावना को बढ़ावा देने में सहायक है। उक्त बातें समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत मोरदीवा में आयोजित कॉस्को बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता चेतना झाब ने कही।

कार्यक्रम को जिला परिषद सदस्य अजहर आलम सहित अन्य ने संबोधित किया। उद्घाटन मैच रसलपुर एवं सतमलपुर के बीच खेला गया जिसमें सतमलपुर की टीम विजेता रही।
मौके पर राजकुमार सिंह, विकास पाण्डेय, राजकुमार चौधरी, विष्णुदेव प्रसाद, गगन कुमार, राकेश कुमार, राजू, रवि रंगीला, अरुण कुमार, नंदन कुमार, रंधीर कुमार, रितुराज सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *