महाशिवरात्रि पर खानपुर प्रखंड क्षेत्र के हरिहरपुर खेढ़ी बाबा हरिहरनाथ अंकुरी ज्योतिलिंग महादेव पर किया जलाभिषेक

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

महाशिवरात्रि पर खानपुर प्रखंड क्षेत्र के हरिहरपुर खेढ़ी बाबा हरिहरनाथ अंकुरी ज्योतिलिंग महादेव पर किया जलाभिषेक

Doorbeen News Desk: महाशिवरात्रि के अवसर पर खानपुर प्रखंड क्षेत्र के हरिहरपुर खेढ़ी गांव स्थित बाबा हरिहरनाथ अंकुरी ज्योतिलिंग महादेव मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के जयकारे से सम्पूर्ण क्षेत्र गुंजायमान रहा। शिव भक्तों ने जलाभिषेक करते हुए महादेव का दर्शन किये।

रविवार की संध्या में भव्य जुलूस के साथ शिव बारात निकाली जाएगी, एवं रात्रि में शिव पार्वती का विवाह संपन्न होगा। सोमवार को शिव दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए लाखों भक्तों की भीड़ जुटेगी। महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों भक्तों की भीड़ महादेव पर जल अर्पण करने के लिए और मेला देखने के लिए आने वाले लोगों की लगती है।

दंड प्रणाम देने वाले भक्त तीन-चार दिन पहले से ही अपने घर से चलकर बाबा का दरबार तक पहुंचते हैं, हजारों की संख्या में भक्त दंड प्रणाम देकर बाबा का दरबार पहुंचते हैं। मेले में आने वाले लोग विशेषकर तेजपत्ता की खरीदारी करते हैं, इस मेले का तेजपत्ता और जलेबी बहुत प्रसिद्ध हैं। मेले में मिठाई और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की दुकान भी काफी संख्या में है।

मेले में लकड़ी के बने सामान पलंग, चौकी, टेबूल, कुर्सी, बेंच, ओखर-मुसर, दाल घटनी, कुदाल, दाऊ, खुरपी-हासू, कुल्हाड़ी और लोहे के बने छोटे-छोटे औजार आदि की खूब मात्रा में काफी बिक्री होती है। मेले में मीना बाजार काफी आकर्षण का केंद्र बना रहता है, मेले में ब्रेक डांस, डिज्नीलैंड झूला, टावर झूला, छोटे-बड़े विभिन्न प्रकार के खिलौनों के दुकानें सजी है, जो छोटे बच्चों को खूब आकर्षित करता हैं।

बाबा हरिहरनाथ अंकुरी महादेव के प्रति भक्तों की आस्था सदियों वर्षों पुरानी है, ऐसा कहा जाता है कि अंग्रेजों को भी माननी पड़ी थी हार। इस मंदिर में मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त आकर के मुंडन करते हैं एवं नये-नये वस्त्र धारण कर महादेव का दर्शन करते हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर उत्तर बिहार नेपाल सहित समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, सहरसा, खगड़िया जिले सहित भक्तों की काफी संख्या में भीड़ लगती है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर महादेव मंदिर परिसर एवं मंदिर के गर्भगृह को भव्य तरीके से फूल मालाओं से सजाया जाता है एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय थाना के पदाधिकारी दल बल के साथ सुरक्षा में तैनात रहते हैं। महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी श्रीकांत भारती, विजय भारती सपरिवार महादेव की सेवा में लगे रहते हैं।

मौके पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रामानंद झा, राम उदित चौधरी, यशवंत चौधरी बादशाह, बालेश्वर राय, रामबाबू चौधरी, ब्रजकिशोर चौधरी, शुभम कुमार चौधरी, हरेकान्त झा, दीपक चौधरी, सतीश कुमार चौधरी, रामबाबू चौधरी, चंद्रभूषण चौधरी, ललित कुमार सहनी, विजय ठाकुर, बैजनाथ सहनी, शंकर सहनी, अनिकेत चौधरी, दीपक चौधरी, शुभम चौधरी, आदि ग्रामीण उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *