DM ने बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय हेतु नए भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

DM ने बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय हेतु नए भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण

Doorbeen News Desk: जिलाधिकारी  कौशल कुमार ने आज बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय के नए भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भवन निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का समुचित एवं पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा भूमि का कोई बेकार न रहें।

उन्होंने कहा कि भवन निर्माण की योजना इस प्रकार से तैयार की जाए कि भविष्य की आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखें। परिसर में पर्याप्त पार्किंग,आम नागरिकों के बैठने की व्यवस्था, हरित क्षेत्र एवं आम लोगों के लिए आधारभूत सुविधाओं का समावेश किया जाए।

जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक औपचारिकताओं को समय पर पूर्ण करें।

श्री कुमार ने कहा कि यह भवन क्षेत्र के आम नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता,भवन निर्माण विभाग, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अश्वनी कुमार, राजस्व पदाधिकारी श्री संजय कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने कहा कि बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय का नया भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा,जिससे आमजनों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही परिसर में अल्प समय में सुगमता से प्राप्त हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *