भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा, 12 को आम हड़ताल की भी चर्चा

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा, 12 को आम हड़ताल की भी चर्चा

Doorbeen News Desk: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय समस्तीपुर में जिला पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला कार्यकारी सदस्य खेत मजदूरी यूनियन के अध्यक्ष निरंजन कुमार का श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा बंगाली टोल में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता खेत मजदूरी यूनियन के जिला सचिव डॉ अनिल प्रसाद ने की।

सभा को खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय नेता एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार राज्य सचिव सह पूर्व विधायक रामनरेश पांडे ने संबोधित करते हुए निरंजन जी के खेत मजदूर के प्रति संघर्षों को याद किया । आज देश के अंदर पूंजीवादी एनडीए सरकार द्वारा मजदूर वर्ग पर सुनियोजित हमले के प्रति मजदूर को एक जुटता का आह्वान किया।

राज्य में गिरते कानून व्यवस्था छात्राओं के साथ बढ़ते हुए दुष्कर्म और युवाओं के बेरोजगार के लिए पलायन में राज्य सरकार के उपयुक्त अपेक्षा की नीति के खिलाफ आम अवाम को प्रतिरोध के लिए आगे आना होगा।

सभा में श्रद्धांजलि देते हुए जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि निरंजन कुमार एक निष्ठावान मार्क्सवादी और समाज के कमजोर वर्ग एक मजदूर किसान और अल्पसंख्यकों का मसीहा के रूप में अमर रहेंगे।

उनके 5 दशकों के लगातार अनगिनत संघर्षों को जिला पार्टी के लिए प्रेरणा स्रोत है। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार देव ने संकल्प लिया कि निरंजन कुमार के मजदूर वर्ग के शोषण के खिलाफ आंदोलन को

आगे बढ़ते हुए राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त श्रमिक संगठन संयुक्त किसान सभा एवं संयुक्त के खेत मजदूर यूनियन के द्वारा आयोजित 12 फरवरी के आम हड़ताल में समस्तीपुर जिला के तमाम मजदूर हजारों की संख्या में भाग लेंगे।

सभा को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य गजेंद्र प्रसाद चौधरी अखिल भारतीय नौजवान संघ के राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय कुमार एटक के महासचिव रामविलास शर्मा, जगत प्रसाद, देवेंद्र प्रसाद सिंह, जय कृष्ण दत्त, डॉ बी सिंह, रामउतार ठाकुर, मोo मुन्ना, शंकर राम शत्रुघ्न प्रसाद पणजी, अवधेश महतो,

सूर्य देव पांडे, सीता सिन्हा, रामसागर सिंह, रामचंद्र सिंह, लक्ष्मण पासवान, राम परीक्षण राय, शंकर राय, विवेकानंद शर्मा, रमाकांत मिश्रा, अर्जुन कुमार, अनिल कुमार महतो, महेश्वर राम, शंकर साह, राम बाबू राउत, लक्ष्मण पासवान, शंकर राय, राम कुमार चौधरी, राम परीक्षण राय, मनोहर राम, अवधेश महतो, रामचंद्र राय, दयाशंकर शाह, आदि लोगों ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *