व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
एक बच्चे की मां ने पति को छोड़ प्रेमी संग रचाई शादी
Doorbeen News Desk: अंगारघाट थाना क्षेत्र के बिरनामा पंचायत सरकार भवन पर एक बच्चे की मां ने पति को छोड़ प्रेमी संग शादी कर ली। पंचायत सरकार भवन पर मुखिया, सरपंच समेत दर्जनों लोगों की मौजूदगी में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा।
मुखिया प्रतिनिधि बैजू राय व नथुनी राय ने बताया की वैशाली जिला के जंदाहा निवासी युवक की पत्नी को उसके मायका उजियारपुर के देसुआ में स्कूली पढ़ाई के दौरान बिरनामा के वार्ड 4 निवासी साजन नामक युवक से प्रेम हो गया था।
इसी बीच उसकी शादी उसके परिजन ने वैशाली जिले के हरपुर जंदाहा निवासी युवक के साथ कर दिया। इसके बाद भी अंजली प्रेमी से बातचीत जारी रखा।


हालांकि इस बीच युवती ने एक पुत्र को भी जन्म दिया। बाबजूद बिरनामा निवासी प्रेमी साजन से प्रेम परवान चढ़ता रहा। इसी बीच उसके के पति प्रेमलीला से तंग आकर बुधवार को पत्नी के साथ बिरनामा पंचायत सरकार भवन पर पहुंचकर,
जनप्रतिनिधियों के समक्ष पत्नी को प्रेमी बिरनामा निवासी साजन पासवान के संग सौंप दिया। इस दौरान बच्चा सभी पक्षों के स्वेच्छा से पति को सौंप दिया। वकायदा बिरनामा ग्राम कचहरी के रजिस्टर में मामला को पंजीकृत कर लिया गया।







