व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
पटेल मैदान में गणतंत्र दिवस का हुआ मुख्य समारोह, डीएम ने किया झंडोत्तोलन
Doorbeen News Desk: गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के अवसर पर जिलाधिकारी समस्तीपुर रोशन कुशवाहा द्वारा पटेल मैदान में ध्वज फहराया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा तथा पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया ।


इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सभी जिले वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना प्रेषित की गई तथा विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गई तथा विभिन्न परेड की टुकड़ियों जिनमे पुलिस, एनसीसी, स्काउट गाइड द्वारा परेड में भाग लिया गया एवं तिरंगे को सलामी दी गई।


अंत में बेहतर परेड करने वाले टुकड़ी तथा आकर्षक झांकी को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया । इसमें पंचायती राज विभाग की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा समाहरणालय परिसर में स्थित महात्मा गांधी जी एवं डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा ध्वज फहराया गया।






