श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी बसंत पंचमी, हर गांव में मां सरस्वती की आराधना

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी बसंत पंचमी, हर गांव में मां सरस्वती की आराधना

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले में हर्सोल्लास पूर्वक मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। जिले के सभी शिक्षण संस्थान एवं अन्य जगहों पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा अर्चना की गई। इस दौरान शहर के मगर दही में मैथिली शैली में मां शारदे की प्रतिमा स्थापित की गई एवं पूजा अर्चना किया गया। मिथिला आर्टिस्ट कुंदन कुमार राय के द्वारा सरस्वती की प्रतिमा को मिथिला पेंटिंग से सजाया गया था। जहां देखने वालों की काफी भीड़ थी ।

इस दौरान कर के जाने-माने चिकित्सक डॉक्टर निशांत कुमार, शिक्षक अनन्त कुमार राय, असित कुमार राय, पत्रकार उमेश कुमार मिश्रा, उचित लाल समेत अन्य व्यक्ति थे। शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सभी गांवों में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। जय मां शारदे और या देवी सर्वभूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः के मंत्रोच्चारण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। प्रखंड के सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के साथ साथ लोगों ने अपने-अपने घरों में भी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा घरों में आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गईं, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

सुबह से ही छात्र-छात्राओं ने पवित्र स्नान कर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की और जीवन में ज्ञान, सफलता व सदा खुश रहने की कामना की।पूजा के बाद महिलाओं ने परंपरागत रूप से मां की खोईछा भरी। प्रखंड के हर कोने-कोने में मां सरस्वती की आराधना का दृश्य देखने को मिला। पूजा पंडालों में लाउडस्पीकर पर बज रहे मां शारदे के भजन और लोकगीतों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

वहीं पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद दिखा। पूजा के दौरान बीडीओ आलोक कुमार सिंह, सीओ वीणा भारती, बीएओ सतीश कुमार, हथौड़ी थाना अध्यक्ष मौसम, शिवाजीनगर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार, अपर थाना अध्यक्ष मुखराम सिंह, प्रवीण कुमार, प्रशिक्षु एसआई नीतीश कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कुमार सिंह, शैलेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र भ्रमण कर पूजा पंडालों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मां के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *