25 जनवरी को SDM दिलीप कुमार को राज्य स्तरीय Best Electrol Practice Award–2025 से सम्मानित

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

25 जनवरी को SDM दिलीप कुमार को राज्य स्तरीय Best Electrol Practice Award–2025 से सम्मानित

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर 25 जनवरी 2026 राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समस्तीपुर सदर के अनुमंडल पदाधिकारी  दिलीप कुमार का चयन राज्य स्तरीय Best Electrol Practice Award–2025 के लिए किया गया है।

131 कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में दिलीप कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन प्रक्रिया का उत्कृष्ट संचालन किया गया। पूरे बिहार में सबसे पहले 131 कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव परिणाम घोषित कर एक मिसाल कायम की गई।

इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता सहभागिता (VTR) 15.75 प्रतिशत तथा महिला मतदाता सहभागिता (महिला VTR) 16.26 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

 

निर्वाचन के दौरान बलों की तैनाती का कार्य योजनाबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से किया गया, जिससे संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। प्रशासनिक सतर्कता, प्रभावी प्रबंधन एवं कार्यशैली के कारण निर्वाचन कार्य पूरी तरह सुरक्षित एवं सुचारू रूप से पूर्ण हुआ।

इन उत्कृष्ट उपलब्धियों एवं सफल निर्वाचन प्रबंधन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सदर, समस्तीपुर दिलीप कुमार को राज्य स्तरीय Best Electrol Practice Award–2025 से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान न केवल समस्तीपुर जिला बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *