द उम्मीद ब्लैंकेट्स डिस्ट्रीब्यूशन ड्राइव का समापन

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहाँ क्लीक करें

द उम्मीद ब्लैंकेट्स डिस्ट्रीब्यूशन ड्राइव का समापन..

Doorbeen News Desk: जिले के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं पूर्ववर्ती एनसीसी कैडेट्स द्वारा संचालित सामाजिक संस्था के सहयोग से चल रहे द उम्मीद ब्लैंकेट्स डिस्ट्रीब्यूशन ड्राइव का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

अभियान के सातवें चरण के तहत समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत केशोनारायणपुर पंचायत स्थित द उम्मीद पाठशाला के आसपास रहने वाले असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर द उम्मीद मोरवा के सेंटर कोऑर्डिनेटर शिवम कुमार ने बताया कि द उम्मीद संस्था का उद्देश्य शहर से लेकर गांव तक उन लोगों तक सहायता पहुंचाना है, जो वास्तव में इसके हकदार हैं, ताकि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद प्रभावित न हो।

वहीं द उम्मीद के उपाध्यक्ष आदेश कुमार ने जानकारी दी कि इस वर्ष संस्था द्वारा विभिन्न चरणों में दिन एवं रात्रि दोनों समय ब्लैंकेट्स डिस्ट्रीब्यूशन ड्राइव चलाई गई,।

जिसके माध्यम से अब तक 500 से अधिक जरूरतमंद लोगों को विंटर क्लॉथ और कंबल उपलब्ध कराए गए।
अंत में द उम्मीद की सह-संस्थापिका श्वेता गुप्ता ने इस अभियान में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त कि!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *