दरभंगा को पराजित कर मुजफ्फरपुर ने 6 विकेट से जीता क्वार्टर फाइनल मैच

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

दरभंगा को पराजित कर मुजफ्फरपुर ने 6 विकेट से जीता क्वार्टर फाइनल मैच

Doorbeen News Desk: सांसद खेल महोत्सव 2025 का तीसरा क्वार्टर फाइनल T20 क्रिकेट मैच आज शनिवार को छात्रधारी उच्च विद्यालय दलसिंहसराय के प्रांगण में दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया। टॉस दरभंगा की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दरभंगा की टीम ने 18.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 154 रनों का स्कोर खड़ा किया

दरभंगा की तरफ से बल्लेबाजी में अल्तमश ने 68 साजिद रहमान ने 28 और मणिकांत ने 12 रनों का योगदान दिया। वही गेंदबाजी में मुजफ्फरपुर की तरफ से राहुल ने तीन शोभित कुमार ने तीन और कुमार श्रेय ने दो विकेट लिए।
जवाब में मुजफ्फरपुर ने बल्लेबाजी करते हुए 13.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाया और इस मुकाबले को मुजफ्फरपुर ने 6 विकेट से जीत लिया।

मुजफ्फरपुर की तरफ से बल्लेबाजी में सुदर्शन ने 57 सोनू ने 44 और तरुण ने 18 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में दरभंगा की तरफ से मनीष ने दो अल्तमश ने एक विकेट लिया। मुजफ्फरपुर के सुदर्शन को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए आज के मुख्य अतिथि  गणेश प्रसाद सिंह के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। साथ ही दरभंगा के तेज गेंदबाज बहुत कम उम्र के खिलाड़ी याकूब को उभरता हुआ खिलाड़ी के रूप में पूर्व खिलाड़ी दीपक देव के द्वारा₹500 का नगद पुरस्कार दिया गया।

आज के मैच में मुख्य रूप से आयोजक सतवंत कुमार चौधरी प्रियावंत कुमार चौधरी पूर्व कप्तान मोहम्मद नवाब दीपक देव अभिलाष गौतम कुणाल मनी अशफाक अंसारी रविराज मोहम्मद शहाब एवं बहुत सारे खेल प्रेमी उपस्थित थे। आज के मैच में अंपायर की भूमिका पूर्व की भांति विकास कुमार पंकज एवं उमेश राय ने निभाई। स्कोरिंग में ऑनलाइन स्कोरिंग माधव कुमार और ऑफलाइन स्कोरिंग में उत्कर्ष उत्सव उपस्थित थे। कल का मैच दलसिंहसराय क्रिकेट क्लब एवं सहरसा के बीच खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *