व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
एक निर्भीक पत्रकार, कवि, साहित्यकार तथा महान समाजवादी नेता के रूप में स्वर्गीय रामजपित राय जी सदैव याद किए जाते रहेंगे
Doorbeen News Desk: आज बुधवार को कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय परिसर में महान समाजवादी नेता , कवि, लेखक , साहित्यकार स्वर्गीय रामजपित राय जी की 24 वींं पुण्य -तिथि पर उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई l मौके पर एक विचार -गोष्ठी भी आयोजित की गई l
“श्रद्धांजलि सभा -सह-विचार गोष्ठी ” की अध्यक्षता — राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, संचालन — जिला राजद प्रधान महासचिव विपिन सहनी व धन्यवाद् ज्ञापन समाजसेवी करण भास्कर ने किया l”श्रद्धांजलि सभा ” को सम्बोधित करते हुए उजियारपुर विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने उन्हें गरीबो का मसीहा , सामाजिक न्याय का मजबूत स्तम्भ बतलाया l

उन्होंने कहा की रामजपित बाबू ने जीवन का क्षण-2 व शरीर का कण-2 गरीबो के कल्याण व राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित किया l संबोधित करते हुए बिहार संस्कृत बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर दुर्गेश राय ने कहा कि एक निर्भीक पत्रकार , कवि, लेखक , साहित्यकार , ओजस्वी वक्ता, गरीबो के मसीहा तथा महान समाजवादी नेता के रूप में स्वर्गीय रामजपित राय जी सदैव याद किए जाते रहेंगे l मौके पर विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, विधायक रणविजय साहू, नगर निगम की मेयर अनीता राम, पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी, राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती,

बिहार संस्कृत बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर दुर्गेश राय, उजियारपुर संगठन राजद जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, वरीय समाजसेवी जयमंगल राय, माकपा जिला मंत्री रामाश्रय महतो, जिला राजद प्रधान महासचिव विपिन सहनी, भाकपा माले जिला मंत्री प्रोफेसर उमेश राय, प्रदेश महासचिव राजेन्द्र सहनी, प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश शर्मा, जनता दल यू नेता बनारसी ठाकुर, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, भाकपा माले नेता सुरेन्द्र सिंह, कांग्रेस नेता विश्वनाथ हजारी,
राजद उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, जिला राजद के वरीय नेता सत्यविंद पासवान, अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मोo नसीम अब्दुल्लाह, जिला महासचिव मोo परवेज आलम, राजद दलित सेल के प्रदेश सचिव राजेंद्र राम, वरीय नेता लालबाबू महतो, शिक्षाविद अवधेश राय, ट्रेड यूनियन नेता एस. के. निराला, राजद मजदूर सेल के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चंदेल, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव, भाकपा के वरीय नेता शत्रुध्न प्रसाद पंजी, जिला राजद सचिव जयलाल राय,
पूर्व जिला पार्षद शंभु भूषण यादव, पूर्व जिला पार्षद शिवशंकर राय, युवा राजद के प्रदेश महासचिव डाo सूरज दास, युवा राजद के प्रांतीय नेता विजय कुशवाहा, जिला राजद नेता विजेन्द्र राम, राजाराम महतो, युवा राजद नेता अनीश यादव, समाजसेवी तारकेश्वर गुप्ता, राजद नेता विश्वनाथ राम, प्रमोद राम, सुजीत यादव, चमन यादव, जितेन्द्र यादव, अधिवक्ता मोo शाहिद हुसैन, जिला महासचिव सुंदेश्वर राय, लक्ष्मीकांत निराला, पवन यादव, मोo इसहाख, कार्यालय सचिव रोशन यादव, गुंजन देवी, अमला देवी, उमाशंकर यादव, उजियारपुर विधायक के निजी सहायक अशोक सिंह, समाजसेवी जगदीश चौपाल, राहुल यादव, राजद नेत्री अर्चना अंजू, कबीर भास्कर, करण भास्कर, कांग्रेस नेता परमानंद मिश्रा, रिंकू सिंह, अमन कुमार, ईo मोo शाहजहां अख्तर, दिनेश यादव आदि मौजूद थे l





