प्रदेश अध्यक्ष के अवर सचिव बनने पर संघ ने बधाई दी

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

प्रदेश अध्यक्ष के अवर सचिव बनने पर संघ ने बधाई दी

Doorbeen News Desk: नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रदेश अध्यक्ष वरुण पाण्डेय को सचिवालय सेवा में अवर सचिव बनने पर संघ के समस्तीपुर जिला इकाई ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। जिला सचिव अजय कुमार ने बताया कि वरुण पाण्डेय बिहार सचिवालय सेवा के पदाधिकारी हैं।

जो कुशल व्यवहारिक एवं टीमभावना के साथ कार्य करने वाले संगठनात्मक व्यक्ति हैं। जो प्रदेश के सरकारी सेवा में कार्यरत पदाधिकारी एवं कर्मी के लिए सकारत्मक सोच रखते हैं । जिलाध्यक्ष ने कहा कि वरुण पाण्डेय कर्मचारियों के हित के लिए सदैव तत्पर रहते हैं तथा प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के लिए संघर्ष करते रहे हैं।

वे बिहार के विकास एवं कर्मियों के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध एवं क्रियाशील रहते हैं । विदित हो कि सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार ने हाल ही में बिहार सचिवालय सेवा के 226 प्रशाखा पदाधिकारी को अवर सचिव के पद पर प्रोन्नति दी है । इस कार्य के लिए संघ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंद्र के प्रति आभार व्यक्त जताया है ।

साथ ही, संघ ने सूबे की विकास को गति देने तथा अग्रणी राज्य बनाने के लिए समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहने की बात कही है । सरकार द्वारा पदाधिकारी एवं कर्मचारी को ससमय दी जा रही प्रोन्नति से सेवारत कर्मियों में खुशी का माहौल है तथा इससे उनका मनोबल बढ़ा है ।

बधाई देने वालों में मुख्य रूप से एनएमओपीएस के डीएस डॉ गिरीश कुमार, डीआईओ डॉ विशाल कुमार, समस्तीपुर एमओआईसी डॉ रवि गुप्ता, प्रधान लिपिक ग्रामीण कार्य विभाग ओम प्रकाश यादव,, लिपिक CS ऑफिस सचितानंद, जिलाध्यक्ष NMOPS अजय कुमार सहित जिला के सभी कर्मचारियों उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *